आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
सीएम केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी को ‘ऑक्सीमीटर’ दान करने का शनिवार को अनुरोध किया, ताकि पार्टी के स्वयंसेवी उन्हें कोविड-19 के मरीजों को मदद पहुंचाने के लिये देश भर के गांवों में बांट सकें। ...
स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन उन सभी शहीदों को याद करने का है जिन्होंने अपने देश को आज़ाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी, जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए पूरी ज़िंदगी तपस्या की। ...
जरनैल सिंह को आम आदमी पार्टी ने पूरे मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि, जरनैल सिंह का कहना है कि गलती से उनके बेटे ने एक पोस्ट को कॉपी पोस्ट कर दिया था जिसे उन्होंने बाद में डिलीट किया। ...
प्रधान ने कहा कि जब तक मृतका के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीबीए की छात्रा सुदीक्षा भाटी की जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। ...
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने इसी साल की शुरुआत में दिल्ली में हुई हिंसा में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार ताहिर हुसैन ने बताया है कि इसकी तैयारी काफी पहले चल रही थी। ...