आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
कृषि कानूनों का विरोध करते हुए दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के विशेष सत्र के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) व आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ दी। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों कई प्रतियां फाड़कर अपना विरोध जताया और दिल्ली विधानसभा ने सभी तीनों कानूनों को खारिज कर दिया। ...
भाजपा ने उत्तरी गोवा जिला पंचायत की 25 सीटों में से 18 सीटें जीतीं, जबकि पार्टी ने दक्षिण गोवा जिला पंचायत निकाय की 23 सीटों में से 14 सीटें जीती हैं। ...
किसान नेताओं ने रविवार को अपनी मांगों पर कायम रहते हुए कहा कि वे सरकार से वार्ता को तैयार हैं लेकिन पहले तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त करने पर बातचीत होगी। ...
केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ देश भर में जारी किसान आंदोलन को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सपोर्ट कर रही है। अब खबर यह आ रही है कि आंदोलन में समर्थन के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर लिया गया है। ...
राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलो बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया है कि उसने स्थिति का आकलन करने के बाद दिल्ली या दिल्ली के कुछ हिस्सों में फिलहाल नाइट कर्फ्यू न लगाने के बारे में विचार किया है। ...
आप छठ पर्व मनाएं लेकिन बाहर किसी तालाब में एक साथ न उतरे।अगर कोई सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पाया जाता है तो उस पर 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा। ...
हरियाणा के सोनीपत शहर के अलग-अलग चार इलाकों में बीते तीन दिनों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को शक है कि इन मौतों का कारण नकली शराब हो सकती है। ...