सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
Samuel Miranda detained by NCB after a 2-hour raid: सुशांत केस में शुक्रवार को नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने सैमुअल मिरांडा को हिरासत में ले लिया है। ...
सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा के घर पर शुक्रवार तड़के एनसीबी का छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को कई सबूत मिल चुके हैं। सुशांत की मौत मामले में रिया पर ये अब तक तक ...
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। 28 वर्षीय चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर राजपूत (34) को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है। ...
खबरिया चैनलों के इस रवैये की तुलना अगर अखबारी मीडिया से की जाए तो दोनों के बीच का अंतर साफ नजर आ जाता है. समाचार पत्रों ने इस प्रश्न पर पारंपरिक ढंग से सूचनाएं देने और उनका निष्पक्ष विश्लेषण करने का रवैया अपनाया है. ...