सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के डेढ़ महीने बाद इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। सुशांत ने अपनी आत्महत्या के एक रात पहले अपार्टमेंट में पार्टी रखी थी। ...
अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार अंकिता लोखंडे खुलकर बोली हैं। अंकिता ने गुरुवार को रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू दिया है जहां अंकिता ने सुशांत को लेकर कई अहम बातें की हैं। ...
रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि उन्हें जान से मारने और बलात्कार की कई धमकियां भी मिली हैं और सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया से चले जाने से गहरे सदमे में है ...
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में फैंस के साथ अब तो बिहार के कई राजनीतिक दलों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। ...
बॉलीवुड एक्टर दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें फिल्मों में काम करने के बावजूद आधिकारिक पोस्टर्स में जगह नहीं मिलती। ...
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में जांच के लिए मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के दल ने बृहस्पतिवार को राजपूत के वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों के ब्योरे के छानबीन की प्रक्रिया शुरू कर दी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह बात कही। मुंबई पुल ...