सुसाइड से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने की थी पार्टी, मौजूद था राजनेता का बेटा!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 31, 2020 08:45 AM2020-07-31T08:45:23+5:302020-07-31T08:45:23+5:30
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के डेढ़ महीने बाद इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। सुशांत ने अपनी आत्महत्या के एक रात पहले अपार्टमेंट में पार्टी रखी थी।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है। शानदार एक्टर सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद से उनकी पुरानी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। सुशांत की सुसाइड एक मिस्ट्री बनती जा रही है। हर रोज आजकल सुशांत सुसाइड पर नए नए खुलासे हो रहे हैं।
अब टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार सुशांत ने मौत से एक दिन पहले एक पार्टी की थी। इसमें कई बड़े नाम शामिल थे। एक्टर ने सुसाइड से पहले एक पार्टी रखी थी। खबर के अनुसार इस पार्टी में एक राजनेता जो मंत्री भी हैं, उनका बेटा भी उसी अपार्टमेंट था। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान बिल्डिंग के सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे।
कहा जा रहा है कि इस पार्टी में सुशांत की कुछ बहस हुई थी जिससे वह पार्टी छोड़कर चले गए थे। ऐसे में मुंबई पुलिस इस मामले में राजनेता को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, सुशांत इस पार्टी के बाद ऑनलाइन गेम भी खेल रहे थे।
अंकिता लोखंडे ने कही दिल की बात
अंकिता ने बात करते हुए कहा है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं था, मैंने उसके जैसा इंसान ही नहीं देखा है। वह डायरी लिखता था, जब हम रिलेशनशिप में थे तो वह 5 साल के प्लान लिखता था और पांच साल बाद उनके वो प्लान पूरे किए थे। अब सोचिए कि वह इंसान जो अपने फ्यूचर प्लान करता था वह कैसे डिप्रेशन में रह सकता था। मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं कि वह कभी डिप्रेस नहीं हो सकता था।
सुशांत हर छोटी चीज में खुशियां ढूंढ़ लेता था। वह फार्मिंग करना चाहता था। मुझे इस बारे में पता था। वह कहता था कि अगर कुछ नहीं हुआ को मैं अपनी शॉर्ट फिल्म बना लूंगा। मैं नहीं चाहती कि लोग उसे ऐसे याद करे कि वह डिप्रेस था। वह तो हीरो था'।
अंकिता ने आगे कहा, 'सुशांत छोटे शहर से आया था उसने अपनी मेहनत से खुद को एक मुकाम तक पहुंचाया। उसने मुझे कई चीजें सिखाई। वह मुझे एक्टिंग सिखाता था। किसी को पता भी है सुशांत कौन और क्या था। सब उसके बारे में जानें क्या क्या लिख रहे हैं, सब अपनी कहानी बना रहे हैं कि वह डिप्रेस था। ये सब पढ़कर मुझे दुख हो रहा है'।