Wimbledon 2019: मिक्स्ड डबल्स में भारत की चुनौती समाप्त, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण बाहर

By भाषा | Published: July 7, 2019 05:03 PM2019-07-07T17:03:46+5:302019-07-07T17:03:46+5:30

बाएं हाथ के शरण और चीन की उनकी जोड़ीदार यिंगयिंग दुआन को 62 मिनट में एडेन सिल्वा और इवान होयत की ब्रिटिश जोड़ी से 3-6 4-6 से हार का मुंह देखना पड़ा।

Wimbledon 2019: Rohan Bopanna, Divij Sharan out of Wimbledon mixed doubles event | Wimbledon 2019: मिक्स्ड डबल्स में भारत की चुनौती समाप्त, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण बाहर

Wimbledon 2019: मिक्स्ड डबल्स में भारत की चुनौती समाप्त, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण बाहर

दिविज शरण और रोहन बोपन्ना को दूसरे दौर में मिली हार से भारत की विम्बलडन चैम्पियनशिप की मिश्रित युगल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई। बोपन्ना और बेलारूस की आर्यना सबालेंका की 13वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में न्यूजीलैंड के आर्टेम सिटाक और जर्मनी की लौरा सिगेमंड की जोड़ी से 4-6 4-6 से पराजय मिली।

बाएं हाथ के शरण और चीन की उनकी जोड़ीदार यिंगयिंग दुआन को 62 मिनट में एडेन सिल्वा और इवान होयत की ब्रिटिश जोड़ी से 3-6 4-6 से हार का मुंह देखना पड़ा। सिल्वा और होयत की जोड़ी ने पहले दौर में भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सांमता स्टोसुर शिकस्त दी थी।

शरण का अभियान हालांकि पुरुष युगल स्पर्धा में कायम है। शरण और उनके ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर सोमवार को ब्राजील के मार्सेलो मेलो और पोलैंड के लुकास कुबोत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेंगे।

Web Title: Wimbledon 2019: Rohan Bopanna, Divij Sharan out of Wimbledon mixed doubles event

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे