लाइव न्यूज़ :

विंबलडन 2018: सेमीफाइनल में नडाल से होगा जोकोविच का सामना, जानिए किसका पलड़ा भारी

By सुमित राय | Updated: July 12, 2018 18:38 IST

Wimbledon 2018: सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल का सामना वर्ल्ड नम्बर-21 सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगा।

Open in App

लंदन, 12 जुलाई। वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन ओपन में शानदार खेल जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नडाल ने विंवलडन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ी चौथी वरीयता प्राप्त जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

नडाल ने डेल पोत्रो को चार घंटे और 48 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-7 (7-9), 4-6, 6-4, 6-4 से मात देकर अंतिम-4 में अपना स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल का सामना वर्ल्ड नम्बर-21 सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगा। स्पेन के खिलाड़ी नडाल ऐसे में विंबलडन के फाइनल में प्रवेश से केवल एक कदम दूर हैं। साल 2011 में उन्होंने इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।

राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच इससे पहले 51 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें जोकोविच ने 26 बार बाजी मारी है और राफेल नडाल ने 25 मौकों पर जीत दर्ज की है। 31 साल के जोकोविच ने अपने करियर में अब तक 68 टाइटल जीते हैं, वहीं 32 साल के नडाल ने अपने पूरे करियर में 79 टाइटल जीता है।

बता दें कि कि जोकोविच ने इससे पहले अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान के खिलाड़ी केई निशिकोरी को 6-3, 3-6, 6-2, 6-2 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वह अपने 32वें ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में खेलेंगे। जोकोविच का 2016 फ्रेंच ओपन (जब उन्होंने करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था) के बाद यह मेजर टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल है।

टॅग्स :विंबलडनराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!