लाइव न्यूज़ :

US Open 2019: बिना हारे टूर्नामेंट से बाहर हुए नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, जानें क्या है वजह

By सुमित राय | Updated: September 2, 2019 10:51 IST

जोकोविच जब चोटिल हुए तब तक दो सेट का मैच हो चुका था और वो तीसरे सेट में 1-2 से पीछे चल रहे थे। इससे पहले स्टेन वावरिंका ने पहला दो सेट 6-4, 7-5 से अपने नाम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच यूएस ओपन टूर्नामेंट से बिना हारे ही बाहर हो गए।नोवाक जोकोविच 16 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं।स्टेन वावरिंका ने तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया ने नोवाक जोकोविचयूएस ओपन टूर्नामेंट से बिना हारे ही बाहर हो गए और उनके खिलाफ खेल रहे 23वीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। दरअसल, मैच के दौरान जोकोविच चोटिल हो गए थे और उनको मैच बीच में छोड़ना पड़ा।

नोवाक चोकोविच के कंधे में चोट लगी और इसके बाद फीजियो को बुलाया गया। हालांकि फीजियो ने चोट की जांच करने के बाद कहा कि जोकोविच आगे नहीं खेल पाएंगे और उनको मैच से रिटायरमेंट लेना पड़ा।

जोकोविच जब चोटिल हुए तब तक दो सेट का मैच हो चुका था और वो तीसरे सेट में पीछे चल रहे थे। इससे पहले स्टेन वावरिंका ने पहले दो सेट अपने नाम कर लिया था। वावरिंका के खिलाफ जोकोविच को 6-4, 7-5, 2-1 (रिटायर) से हार का सामना करना पड़ा।

2016 के बाद स्टेन वावरिंका पहली बार यूएस ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल दौर में पहुंचे हैं। उनका अगला मुकाबला पांचवीं वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव से होगा, जिन्होंने डोमिनिक कोएफर को 3-6, 6-3, 6-2, 7-6 (2) से हराया था।

नोवाक जोकोविच 16 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं। वे सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। सिर्फ रोजर फेडरर (20) और राफेल नडाल (18) ही जोकोविच से आगे हैं। स्टेन वावरिंका ने तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।

टॅग्स :यूएस ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!