लाइव न्यूज़ :

अपने पहले ही डब्ल्यूटीए सिंगल्स मैच में बेथानी मॉटेक सैंड्स ने किया उलटफेर, वीनस विलियम्स को दी मात

By भाषा | Updated: July 31, 2019 15:34 IST

34 वर्षीय माटेक सैंड्स की फ्रेंच ओपन 2018 के बाद एकल में यह पहली जीत है।

Open in App

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद अपना पहला डब्ल्यूटीए एकल मैच खेल रही बेथानी मॉटेक सैंड्स ने कैलिफोर्निया के सैन जोस में हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट में वीनस विलियम्स को 6-7 (4/7), 6-3, 6-1 से हराया। 34 वर्षीय माटेक सैंड्स की फ्रेंच ओपन 2018 के बाद एकल में यह पहली जीत है।

उन्होंने मंगलवार को तीसरे और निर्णायक सेट के शुरू में अपनी सर्विस गंवा दी थी लेकिन इसके बाद लगातार छह गेम जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना स्पेन की आठवीं वरीय कार्ला सुआरेज नवारो से होगा।

पहले दौर के एक अन्य मैच में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने फ्रांसीसी क्वालीफायर हार्मोनी टैन 6-2, 6-4 से पराजित किया। अजारेंका अगले दौर में क्रोएशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त डोना वेकिच से भिड़ेगी जिन्होंने जापान की मिसाकी दोइ को 6-4, 3-6, 6-4 से हराया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनसेरेना विलियम्सवीनस विलियम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!