लाइव न्यूज़ :

चोट के कारण अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन से हुईं बाहर, टूटा ये ख्वाब

By भाषा | Updated: September 30, 2020 17:51 IST

सेरेना विलियम्स 2018 फ्रेंच ओपन में भी चौथे दौर से पहले मांसपेशियों के खिंचाव के कारण बाहर हो गयी थीं जो मां बनने के बाद उनका पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट था।

Open in App
ठळक मुद्देसेरेना के घुटने के नीचे पैर के पिछले हिस्से से टखने तक जाने वाली मांसपेशियों में चोट है। सेरेना ने कहा कि उन्हें पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है और उन्हें इससे उबरने की कोशिश करनी चाहिए।

सेरेना विलियम्स ने टखने की चोट के कारण बुधवार को दूसरे दौर के मैच से पहले ही फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। तीन हफ्ते पहले अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार के दौरान वह चोटिल हो गयी थीं। तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने कहा कि उन्हें चोट से उबरने के लिये काफी समय नहीं मिला और उन्हें चार से छह हफ्ते तक आराम करना होगा। 

अमेरिका की 39 वर्षीय स्टार को एक घंटे बाद रोलां गैरां के दूसरे दोर में स्वेताना पिरोनकोवा से भिड़ना था लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें चलने में भी काफी परेशानी हो रही है। सेरेना ने थोड़ा सा वार्म-अप किया और फिर फैसला किया कि वह खेल जारी नहीं रख पायेंगी। उनके घुटने के नीचे पैर के पिछले हिस्से से टखने तक जाने वाली मांसपेशियों में चोट है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके इस साल और कोई टूर्नामेंट खेलने की संभावना लगभग नहीं है। 

सेरेना ने अपने कोच पैट्रिक मोराटोग्लू से बात की और कहा, ‘‘हम दोनों ने इसके बारे में सोचा और हमने फैसला किया कि मेरे लिये आज कोशिश करना और खेलना ठीक नहीं होगा। ’’ वर्ष 2014 में पेरिस में दूसरे दौर में हारने के बाद यह स्टार खिलाड़ी किसी भी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में इतनी जल्दी पहली बार बाहर हुई है। वह 2018 फ्रेंच ओपन में भी चौथे दौर से पहले मांसपेशियों के खिंचाव के कारण बाहर हो गयी थीं जो मां बनने के बाद उनका पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट था। 

सेरेना ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे चार से छह हफ्तों तक आराम करना होगा और कुछ नहीं करना होगा, कम से कम दो हफ्तों का तो आराम करना होगा। ’’ उन्होंने कहा कि उन्हें पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है और उन्हें इससे उबरने की कोशिश करनी चाहिए। 

टॅग्स :सेरेना विलियम्सफ्रेंच ओपनटेनिसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!