लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर होने पर फूट-फूटकर रोईं सेरेना विलियम्स, कहा - मैं जीत सकती थी लेकिन...

By अमित कुमार | Updated: February 18, 2021 15:19 IST

सेरेना पिछले चार वर्षों से मारग्रेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने की कवायद में लगी हैं। वह कई बार इसके करीब पहुंची लेकिन आखिरी क्षणों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देब्राडी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।ओसाका ने उन्हें पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हराया था।सेरेना और ओसाका का मैच देखने के लिये 7000 लोगों को अनुमति दी गयी जो कि स्टेडियम की क्षमता के आधी है।

नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स की 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रिकॉर्ड बराबर करने की उम्मीदों पर पानी फेरकर गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला जेनिफर ब्राडी से होगा। मैच हारने के बाद सेरेना विलियम्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगी। उन्होंने कहा कि वह जीत सकती थी लेकिन आज के दिन उनसे बहुत सारी गल्तियां हुईं।

सेरेना ने अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम खिताब 2017 में मेलबर्न पार्क पर ही जीता था। ओसाका ने महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में 39 वर्षीय सेरेना को 6-3, 6-4 से हराया। इससे पहले 2018 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली ओसाका चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। इससे उन्होंने अपने विजय अभियान को 20 मैचों तक भी पहुंचा दिया है। 

जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने पिछले साल भी यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि 2019 में वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बनी थी। वह शनिवार को होने वाले फाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीय ब्राडी से भिड़ेगी जिन्होंने चेक गणराज्य की 25वीं वरीय कारोलिना मुचोवा को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से पराजित किया। 

गुरुवार को रॉड लेवर एरेना में दर्शकों की वापसी हुई। उन्हें कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पांच दिन तक स्टेडियम में आने से रोका गया था। इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में यह सबसे गर्म दिनों में से एक था। तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था और ऐसे में ओसाका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने गलतियां की जिससे सेरेना पहले सेट में 2-0 से आगे हो गयी। ओसाका के एक और डबल फाल्ट से सेरेना के पास ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-0 की बढ़त बनाने का मौका था लेकिन वह चूक गयी और इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

तेईस वर्षीय ओसाका ने मैच के बाद 39 वर्षीय सेरेना के बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आज कोई बच्चा यहां है लेकिन मैं तब बहुत छोटी थी जब मैंने उन्हें खेलते हुए देखा था। और अब उनके खिलाफ खेलना मेरे लिये सपने जैसा है। ’’ ब्राडी और मुचोवा के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। आखिरी और निर्णायक सेट में ब्राडी ने तीन ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी को उलटफेर का शिकार बनाने वाली मुचोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी की थी। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सेरेना विलियम्सटेनिसऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!