लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई दमकलकर्मियों के मदद के लिए आगे आईं सेरेना विलियम्स, नीलाम करेंगी अपनी ड्रेस

By भाषा | Updated: January 10, 2020 16:27 IST

सेरेना ने कहा कि वह इस साल के पहले टूर्नामेंट में पहनी गयी ड्रेस की नीलामी से मिलने वाली राशि दान में देंगी जिस पर उनके हस्ताक्षर भी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलिया में जंगल में लगी आग बुझाने में लगे दमकलकर्मियों की मदद के लिए अपनी ड्रेस की नीलामी करेंगी।यह ड्रेस सेरेना ने आकलैंड में पहले दौर में इटली की कैमिला जार्जी के खिलाफ पहनी थी।

टेनिस स्टार सेरेना विलियम्सऑस्ट्रेलिया में जंगल में लगी आग बुझाने में लगे दमकलकर्मियों की मदद के लिए अपनी ड्रेस की नीलामी करेंगी, जिससे मिलने वाली राशि उनकी सहायता के लिए जाएगी। इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिए डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट में खेल रही सेरेना दुनिया के उन खिलाड़ियों की जमात में शामिल हो गई जो अपनी यादगार चीजों के अलावा नकद राशि दमकलकर्मियों के प्रयासों के लिए दे रहे हैं।

तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने शुकवार को कहा कि वह इस साल के पहले टूर्नामेंट में पहनी गयी ड्रेस की नीलामी से मिलने वाली राशि दान में देंगी जिस पर उनके हस्ताक्षर भी होंगे। नाइके ने उनके लिए विशेष रूप से यह ड्रेस बनायी थी और यह उन्होंने आकलैंड में पहले दौर में इटली की कैमिला जार्जी के खिलाफ पहनी थी। वह शुक्रवार केा सेमीफाइनल में पहुंच गयी।

सेरेना ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में मेरे कई मित्र हैं । मैं अपने घर और ऑस्ट्रेलिया में हर दिन लोगों से पूछती रहती हूं कि मैं क्या कर सकती हूं?’’ उन्होंने कहा कि वहां की जंगलों में आग लगना काफी दुखद है। यह नीलामी शनिवार को होगी।

टॅग्स :सेरेना विलियम्सऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!