लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच हुए उलटफेर का शिकार, 58वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी से हारकर बाहर

By विनीत कुमार | Updated: January 22, 2018 18:48 IST

छह बार के चैम्पियन और पूर्व नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं।

Open in App

ऑस्ट्रेलियन ओपन में सोमवार को सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। छह बार के चैम्पियन और पूर्व नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं। उन्हें दक्षिण कोरिया के चुंग ह्योन ने हराया। चुंग ह्योने सोमवार को पुरुष एकल के चौथे दौरे में 3 घंटे 21 मिनट चले मुकाबले में जोकोविच को सीधे सेटों में 7-6(7-4), 7-5, 7-6(7-3) से मात दी।

21 साल के चुंग फिलहाल विश्व रैंकिंग में 58वें नंबर के खिलाड़ी हैं। इस जीत के साथ चुंग किसी भी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाने वाले पहले दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

चुंग इससे पहले पिछले साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे। यह किसी ग्रैंड स्लैम मे इससे पहले उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था। क्वार्टर फाइनल में चुंग का सामना अमेरिका के टेनिस सेंडग्रेन से होगा। जोकोविच इस मैच के दौरान कोहनी के दर्द से परेशान दिखे। साल 2007 के बाद यह पहली बार है जब जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में किसी मैच के पहले दोनों सेट हार गए।

मैच के बाद जोकोविच के हराने वाले चुंग ने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं नहीं जानता था कि मैं जीत जाऊंगा लेकिन नोवाक के साथ खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही। मैं अब भी नोवाक की तरह खेलने की कोशिश करता हूं क्योंकि वह मेरी प्रेरणा हैं।' 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!