लाइव न्यूज़ :

17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच 2010 में लेना चाहते थे संन्यास, फेडरर और नडाल से मिल रही पराजयों से थे निराश

By भाषा | Updated: May 2, 2020 09:03 IST

Novak Djokovic: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि 2010 में एक ऐसा भी समय आया था जब वह टेनिस को अलविदा कह देना चाहते थे, जानिए वजह

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच अब तक 17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं, फेडडर (20), नडाल (18) के बाद तीसरे नंबर पर...कुछ समझ नहीं आ रहा था और मैं टेनिस छोड़ना चाह रहा था: जोकोविच

मिलान: विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि वह रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे दिग्गजों की चुनौती से पार नहीं पाने के कारण 2010 में संन्यास के बारे में सोच रहे थे। जोकोविच ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीता था। तब वह रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज थे।

इसके बाद 2010 में उनका बुरा दौर आया और वह फ्रेंच ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जुर्गेन मेलजेर से हार गये। उन्होंने स्काईस्पोर्ट्स इटालिया से कहा, ‘‘यह हार मेरे लिए भावनात्मक रूप से मुश्किल थी। मैं टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद रो रहा था। यह खराब क्षण था, कुछ समझ नहीं आ रहा था और मैं टेनिस छोड़ना चाह रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इससे जरूरी मैचों में फेडरर और नडाल से हारा था लेकिन मेलजेर से मिली हार मेरे लिये ‘टर्निंग प्वाइंट’ था।’’ 

टॅग्स :नोवाक जोकोविचरोजर फेडररराफेल नडालटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!