लाइव न्यूज़ :

Italian Open: 54वीं बार फाइनल में भिड़ेंगे नडाल और जोकोविच, रोम मास्टर्स का खिताब दांव पर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 19, 2019 09:52 IST

Rafael Nadal vs Novak Djokovic: राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच की भिड़ंत इटैलियन ओपन के फाइनल में होगी, 54वीं बार फाइनल में भिड़ेंगे दो स्टार खिलाड़ी

Open in App

गत चैंपियन राफेल नडाल ने शनिवार को ग्रीस के स्टेफानोस सिटसिपास को 6-3, 6-4 से हराकर इटालियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। 

नडाल अपने 50वें मास्टर्स फाइनल में पहुंचे हैं, जो इस सीजन में क्ले कोर्ट पर उनका पहला फाइनल और कुल मिलाकर 11वां रोम फाइनल है। 

वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया को नोवाक जोकोविच अर्जेंटीना के डिएगो स्वार्ट्जमैन को हराकर फाइनल में पहुंच गए हैँ।

जोकोविच से फाइनल में 54वीं बार होगी नडाल की भिड़ंत

अब फाइनल में नडाल का सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में डिएगो स्वार्ट्जमैन को  6-3, 6-7 (2/7), 6-3 से हराते हुए नडाल के साथ 54वीं बार फाइनल में भिड़ंत पक्की की।

जोकोविच vs नडाल: कैसा रहा है रिकॉर्ड

नडाल और जोकोविच इससे पहले रोम फाइनल में चार बार भिड़ चुके हैं और दोनों का रिकॉर्ड 2-2 का रहा है। वहीं करियर में इन दोनों के बीच हुए कुल मुकाबलों में जोकोविच नडाल के खिलाफ 28-25 से आगे हैं। 

नडाल ने शानदार प्रदर्शन के साथ बनाई फाइनल में जगह आठ बार रोम मास्टर्स के विजेता राफेल नडाल को पिछले हफ्ते मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त सिटसिपास से हराते हुए चौंका दिया था। 

लेकिन स्पेन के 32 वर्षीय राफेल नडाल फोरो इटैलिको के रेड क्ले कोर्ट पर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिटसिपास को 1 घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में मात देते हुए इस हफ्ते एक भी सेट ना गंवाने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा। 

दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल इस सीजन में अपना लगातार चौथा सेमीफाइनल खेल रहे थे, लेकिन इस सीजन में क्ले कोर्ट पर वह इससे पहल एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच पाए थे।

रोम फाइनल में पहुंचकर उन्होंने एक हफ्ते बाद शुरू हो रहे अपने फ्रेंच ओपन में अपने 12वें खिताब जीत की उम्मीदें जगा दी हैं।

टॅग्स :राफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!