लाइव न्यूज़ :

French Open: बारबोरा क्रेजीकोवा ने रचा इतिहास, 1981 के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की पहली महिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2021 21:52 IST

French Open: पेरिस में फ्रेंच ओपन के फाइनल में अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा को 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर बारबोरा क्रेजीकोवा 1981 के बाद पहली चेक महिला एकल चैंपियन बनीं।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रेंच ओपन महिला वर्ग में लगातार छठी बार कोई नयी चैम्पियन बनी है। चेक गणराज्य की गैर वरीय बारबोरा क्रेजीकोवा ने पहली बार खिताब जीता। 1981 में हाना मांडलिकोवा के बाद रोलां-गैरोस एकल खिताब जीतने वाली पहली चेक महिला बनीं।

French Open: चेक गणराज्य की गैर वरीय बारबोरा क्रेजीकोवा ने अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा को 6-1, 2-6, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया।

क्रेजीकोवा के करियर का यह पांचवां खिताब है। पिछले पांच साल में प्रतिष्ठित रोलैंड गैरोस पर खिताब जीतने वाली वह तीसरी गैर वरीय खिलाड़ी है। वह अब वर्ष 2000 के बाद दोहरा खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में होंगी। 

उस समय मैरी पियर्स ने महिला एकल और युगल दोनों खिताब जीते थे। क्रेजीकोवा और कैटेरिया सिनियाकोवा पहले ही दो ग्रैडस्लैम युगल खिताब जीत चुकी हैं और अब उन्हें फाइनल खेलना है। 1981 में हाना मांडलिकोवा के बाद रोलां-गैरोस एकल खिताब जीतने वाली पहली चेक महिला बनीं।

अनास्ताासिया के करियर का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था। दूसरे सेट में उन्हें बायें पैर में चोट का उपचार कराना पड़ा। क्रेजीकोवा के करियर का यह दूसरा डब्ल्यूटीए एकल खिताब है। उसने पिछले महीने फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में खिताब अपने नाम किया था।

फ्रेंच ओपन महिला वर्ग में लगातार छठी बार कोई नयी चैम्पियन बनी है। दूसरी वरीयता प्राप्त और चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका ने एक मैच के बाद मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर नाम वापिस ले लिया था।

मीडिया से बातचीत की अनिवार्यता को लेकर उनकी अधिकारियों से ठन गई थी। नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को बायें कूल्हे में चोट के कारण दूसरे दौर से बाहर होना पड़ा । सेरेना विलियम्स चौथे दौर में और गत चैम्पियन इगा स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में हार गई थी।

टॅग्स :फ्रेंच ओपनअमेरिकानोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!