लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोड़ीदार बाबोस के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारत के रोहन बोपन्ना

By IANS | Updated: January 23, 2018 15:16 IST

भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार तीमिया बाबोस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Open in App

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार हंगरी की तीमिया बाबोस ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ने मंगलवार को मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कुगोर की जोड़ी को मात दी। 

बोपन्ना-बाबोस ने एक घंटे और चार मिनट के भीतर दूसरे दौर में वानिया-फ्रांको की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना-बाबोस का सामना अमेरिका की अबिगेल स्पियर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल की जोड़ी से होगा।

पुरुष युगल वर्ग से पहले ही हो चुके हैं बाहर

ऑस्ट्रेलियन ओपन में सोमवार को पुरुष युगल वर्ग में रोहन बोपन्ना औप दिविज शरण अपने-अपने तीसरे दौर के मुकाबले हारकर बाहर हो गए। इससे पहले, लिएंडर पेस और पूरव राजा की जोड़ी भी रविवार को हारकर बाहर हो गई थी।  फ्रांस के खिलाड़ी एडुअर्ड रोजर-वासेलिन के साथ खेल रहे बोपन्ना को ऑस्ट्रिया के ओलिवर माराक और क्रोएशिया के माटे पाविक की जोड़ी ने दो घंटे तक चले मैच में 4-6, 7-6, (7-5) 3-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोहन बोपन्नाटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!