लाइव न्यूज़ :

Australian Open: ओसाका, निशिकोरि और राओनिच ने तीसरे दौर में बनाई जगह

By भाषा | Updated: January 17, 2019 16:51 IST

जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका आसान जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई।

Open in App

मेलबर्न, 17 जनवरी। जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका आसान जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई जबकि उनके हमवतन केइ निशिकोरि ने पांच सेटों का मैराथन मुकाबला जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। 

कनाडा के मिलोस राओनिच ने भी 2014 के चैम्पियन स्टान वावरिंका को कड़े मुकाबले में हराया। 

अमेरिकी ओपन चैम्पियन और चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका ने स्लोवेनिया की तमारा जिदानसेक को 6-2, 6-4 से हराया। बारिश के कारण बंद छत के नीचे यह मुकाबला कराया गया। अब ओसाका का सामना ताईवान की सियेह सू वेइ से होगा। 

एशिया के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी निशिकोरि ने तीन घंटे 48 मिनट तक चले मैच में क्रोएशिया के इवो कार्लोविच को 6-3, 7-6, 5-7, 5-7, 7-6 से हराया। 

वहीं 16वीं वरीयता प्राप्त राओनिच ने तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वावरिंका को 7-6, 6-7, 6-7, 7-6, 7-6 से मात दी। अब राओनिच का सामना फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट से होगा जिन्होंने पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचे कोरिया के युंग चियोन को चार सेटों में हराया। 

महिला वर्ग में एलिना स्वितोलिना ने विक्टोरिया कुजमोवा को 6-4, 6-1 से हराया। वहीं कैरोलिना प्लिसकोवा ने मेडिसन ब्रेंगल को 4-6, 6-1, 6-0 से मात दी और अब वह इटली की कैमिला जियोर्जी से खेलेगी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!