लाइव न्यूज़ :

शहर में बिछी धुएं की चादर, आयोजकों ने ऑस्ट्रेलिया ओपन को लेकर कही ये बात

By भाषा | Updated: January 7, 2020 16:58 IST

मेलबर्न में 20 जनवरी से शुरू हो रहे 2020 के पहले ग्रैंडस्लैम से पूर्व शहर में पिछले कुछ दिनों से जंगलों में लगी आग के कारण धुएं की चादर बिछी नजर आ रही है।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया ओपन के आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि जंगलों में लगी आग के धुएं के कारण इस ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट में विलंब होने की संभावना नहीं है। आयोजकों ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।

मेलबर्न में 20 जनवरी से शुरू हो रहे 2020 के पहले ग्रैंडस्लैम से पूर्व शहर में पिछले कुछ दिनों से जंगलों में लगी आग के कारण धुएं की चादर बिछी नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी कारण के कारण 25 लोगों की मौत हो चुकी है। एटीपी खिलाड़ी परिषद के अध्यक्ष नोवाक जोकोविच ने कहा कि अगर हालात में सुधार नहीं होता है तो आयोजकों को अंतिम कदम के तहत टूर्नामेंट में विलंब करने पर विचार करना चाहिए।

टेनिस ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख क्रेग टिली ने हालांकि कहा कि उनको इसकी संभावना नजर नहीं आती। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की काफी अटकलबाजी चल रही हैं कि क्या जंगलों में लगी आग से निकल रहे धुएं का आस्ट्रेलिया ओपन पर असर होगा।’’

टिली ने कहा, ‘‘अगले हफ्ते क्वालीफाइंग मुकाबले शुरू होने हैं और हमारे पास फिलहाल यह सूचना है कि मौसम की भविष्यवाणी अच्छी है। हमें किसी तरह के विलंब की संभावना नहीं लग रही और आस्ट्रेलिया ओपन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो यह सुनिश्चित करने के लिए हमने अतिरिक्त कदम उठाए हैं।’’

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!