लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता के बाद फेमस एक्टर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा, क्रिकेट कोच ने सिखाने के लिए रखी थी ये शर्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2018 15:17 IST

छोटे पर्दे के शो 'भाबीजी घर पर हैं' के सक्‍सेना जी यानी अभिनेता सानंद वर्मा ने भी खुद के साथ हुए शोषण की एक घटना को बताया है।

Open in App

मुंबई, 1 अक्टूबर:  अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता ने हाल ही में अभ‍िनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर हर किसी को चौंका दिया है। ऐसे में अब छोटे पर्दे के शो 'भाबीजी घर पर हैं' के सक्‍सेना जी यानी अभिनेता सानंद वर्मा ने भी खुद के साथ हुए शोषण की एक घटना को बताया है।  हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में सानंद वर्मा ने मौका देने के बहाने यौन शोषण का मामला बताया है।

उन्होंने बताया है कि उनके साथ ये वाक्या तब हुआ जब वह महज 14-15 साल के थे। हाल ही में दैनिक भास्‍कर अखबार को दिए एक इंटरव्‍यू में सानंद ने बताया है कि 90 के दशक में जब वह यही कोई 14-15 साल रहे होंगे तो उन्‍हें क्र‍िकेट खेलने का शौका था। वह खेलते भी अच्छा क्रिकेट थे तो वह खुद के लिए एक बड़ा मौका भी चाहते थे।

ऐसे में वह क्रिकेट को सीखने के लिए  वह पटना के एक मशहूर क्रिकेट कोच से मिले जिसके लिए  रणजी क्रिकेट टीम में चयन करवा देना बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब वह कोच के घर पहुंचे तो  उसने उनसे ‘कॉम्‍प्रोमाइज’ करने को कहा। इतना ही उन्होंने कहा कि वह इस सबसे इतना घबरा गए कि वहां से भाग गए और कई दिन तक उस घटना के बारे में ही सोचते रहे। इस एक वाक्या ने उनको पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था।

सानंद ने कहा है कि यौन  शोषण  और सेक्‍स क्राइम केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्‍कि हर जगह है। दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि आप इसको साबित नहीं कर पाते हैं। सानंद अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले नौकरी करते थे। हाल ही में वह  फ‍िल्‍म पटाखा में नजर आए हैं। जिसमें वह पटेल सेठ नाम के ऐसे शख्स के किरदार में हैं जो पैसे देकर दुल्हन खरीदता है। 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नटेलीविजन इंडस्ट्रीतनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

टीवी तड़का अधिक खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान