लाइव न्यूज़ :

'दुर्भाग्य से पवित्र रिश्ता के बाद ऐसी कोई कहानी...', 8 साल से कोई डेली सोप नहीं करने को लेकर अभिनेता रित्विक धनजानी

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2021 10:18 IST

रित्विक ने कहा कि  हो सकता है कि वे कहानियाँ मेरे लिए न बनी हों। मैं वास्तव में उन शो को करना चाहता था और अपने स्तर पर पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा किसी भी कारण से नहीं हो सका।

Open in App
ठळक मुद्देरित्विक ने पिछले 8 साल से किसी धारावाहिक में काम ना करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।कुछ डेली सोप की कहानी उन्हें पसंद आई लेकिन किसी कारण वे इसका हिस्सा नहीं बन सकेअपने नए वेब शो कार्टेल को लेकर रित्विक ने कहा कि उन्हें वास्तव में स्क्रिप्ट पसंद आई

पवित्र रिश्ता टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है। सुशांत सिंह राजपूत इसी टीवी शो के बाद बड़े पर्दे पर आए और यहां छा गए। सुशांत के अलावा इसके कई और कलाकार फिल्मों का हिस्सा बने। अंकिता लोखंडे कंगना की फिल्म मणिकर्णिका में नजर आईं तो वहीं रित्विक धनजानी एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स में देखे गए। अब रित्विक ने इस बात का दुख जताया है कि उन्होंने 8 सालों से कोई डेली सोप नहीं किया।

रित्विक ने पिछले 8 साल से किसी धारावाहिक में काम ना करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से (पवित्र रिश्ता के बाद) ऐसी कोई कहानी...ऑफर नहीं हुई जिसे देखकर लगा हो...यह तो करनी चाहिए। रित्विक ने कहा, 8 साल से...डेली सोप नहीं किया। कुछ कहानियां थीं जो सच में करना चाहता था लेकिन...हर किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता।

वेब सीरीज कार्टेल में नजर आने वाले हैं रित्विक

रित्विक ने आगे कहा कि  हो सकता है कि वे कहानियाँ मेरे लिए न बनी हों। मैं वास्तव में उन शो को करना चाहता था और अपने स्तर पर पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा किसी भी कारण से नहीं हो सका। अपने नए वेब शो कार्टेल को लेकर रित्विक ने कहा कि उन्हें वास्तव में स्क्रिप्ट पसंद आई और इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि कार्टेल का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस वेब सीरीज में सुप्रिया पाठक भी नजर आएंगी।

रित्विक डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ के विनर रह चुके हैं

बता दें, सीरियल ‘पावित्र रिश्ता’ में ‘अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर’ की भूमिका निभाई थी। इसे ऋत्विक का सबसे लोकप्रिय किरदार भी माना जाता है। रित्विक धनजानी ने कई रियलिटी शोज जैसे नच बलिए, डेयर 2 डांस और वी डिस्ट्रेक्शन में कंटेस्टेंट के रूप में भाग भी लिया है। उन्होंने अपने साथी ‘आशा नेगी’ के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ को जीता था।

टॅग्स :रित्विक धनजानीबॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब