लाइव न्यूज़ :

डीआईडी लिटिल मास्टर सीजन 4 को मिला विजेता, हैदराबाद की जिया ठाकुर ने किया खिताब अपने नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 18, 2018 15:02 IST

रविवार (18 जून) को छोटे पर्दे के चहेते डांसिंग शोडांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 का सामापन हो गया है।

Open in App

मुंबई, 18 जून: रविवार (18 जून) को छोटे पर्दे के चहेते डांसिंग शोडांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 का सामापन हो गया है। हैदराबाद की शान जिया ठाकुर ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 का खिताब अपने नाम किया है। 

जिया ने इस शो में अपने कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देकर विनर ट्रॉफी और 5 लाख रुपये का कैश प्राइज अपने नाम किया। ये शो पिछले कुछ दिनों से जीटीवी पर प्रसारित किया जा रहा था।

जिया महज 8 साल की ही हैं। इस शो के दौरान उनकी मेंटर वैष्णवी पाटिल थी। वहीं, शो के फिनाले में उर्वा भास्कर और तमन गमनु को फर्स्ट और सेकेंड रनरअप का खिताब मिला है।

‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4’ का खिताब जीतने के बाद जिया ने कहा है कि डीआईडी लिटिल मास्टर उनके लिए सीखने का बड़ा जरिया रहा। वह मेरे लिए गर्व का क्षण था जब मेंटर वैष्णवी ने मुझे अपने पंखों के नीचे लिया और मुझे वैष्णवी के वीरे का हिस्सा बनाया। इस दौरान मैंने डांस और अपने बारे में बहुत कुछ सीखा। जिया ने यह भी कहा कि माधुरी दीक्षित ने जब उन्हें छोटी माधुरी कहा तो यह उनकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल था।

डीआईडी लिटिल मास्टर के फिनाले में फिल्ममेकर उमंग कुमार भी नजर आए जो जल्द अपने टीवी डेब्यू की तैयारी में हैं। उमंग कुमार जीटीवी पर प्रसारित होने वाले ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के सीजन 3 में बतौर जज नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :टेलीकॉमटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब