लाइव न्यूज़ :

जब टीवी स्क्रीन पर पहली बार नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस की डिमांड के बाद एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 7, 2020 17:17 IST

फैंस की भारी डिमांड के बाद एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की वो वीडियो शेयर की है, जिसमें वो पहली बार टीवी पर नजर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएकता कपूर द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही हैफैंस इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने पूरे होने वाले हैं। हालांकि, फैंस अभी भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनका पसंदीदा अभिनेता इस दुनिया में नहीं है। मालूम हो, सुशांत सुसाइड केस की जांच जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार दिवंगत अभिनेता के पुराने वीडियो और तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

इसी क्रम में फैंस ने टीवी क्वीन एकता कपूर से सुशांत की वो वीडियो जारी करने का अनुरोध किया था, जिसमें वो पहली बार टीवी पर दिखाई दिए थे। बता दें, सुशांत ने एकता के मशहूर टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्हें सेकंड लीड का किरदार मिला था। वो एकता कपूर ही थीं, जिन्होंने सुशांत को उनका पहला ब्रेक दिया था। एकता के साथ सुशांत एक खास बांड शेयर करते थे। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, 'बहुत से लोग मुझसे सुशांत के पहले सीन के बारे में पूछ रहे थे।।तो यह वह पहला सीन है जो हमने सुशांत के साथ शूट किया था। यह सुशांत का टीवी पर पहला सीन था जोकि टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' के लिए शूट किया गया था। सुशांत शो में सेकंड लीड थे, लेकिन हम जानते थे कि सुशांत और भी अच्छी और बड़ी चीजों के लिए बने हैं। उन्होंने वह साबित भी कर दिखाया। इस चमकती और खूबसूरत आत्मा को बहुत सारा प्यार। मैं सुशांत के लिए शांति की प्रार्थना करती हूं।'

एकता कपूर द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। आपको बताते चलें कि बिहार पुलिस ने सुशांत के पिता की शिकायत पर उनकी कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और उनके परिजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएकता कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काVIDEO: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' प्रोमो में तुलसी के रूप में लौटीं स्मृति ईरानी

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

टीवी तड़कास्मृति ईरानी ने Z+ सुरक्षा के तहत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग शुरू की

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब