भारती सिंह का छलका दर्द- इवेंट के दौरान गलत तरीके से छूते थे लोग, कॉमेडियन ने कहा- बुरे दिनों में मां के साथ भी...

By अनिल शर्मा | Published: July 17, 2021 11:10 AM2021-07-17T11:10:46+5:302021-07-17T11:39:22+5:30

भारती सिंह ने कई टीवी शोज के साथ बॉलीवुड फिल्म और पंजाबी फिल्म भी कर चुकी हैं। भारती सिंह की पहली पंजाबी फिल्म थी एक नूर जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। वहीं उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म खिलाड़ी 786 थी जिसमें अक्षय कुमार लीड में थे।

Bharti Singh struggle days People used to touch inappropriately during the event comedian said even with mother in bad days | भारती सिंह का छलका दर्द- इवेंट के दौरान गलत तरीके से छूते थे लोग, कॉमेडियन ने कहा- बुरे दिनों में मां के साथ भी...

भारती सिंह का छलका दर्द- इवेंट के दौरान गलत तरीके से छूते थे लोग, कॉमेडियन ने कहा- बुरे दिनों में मां के साथ भी...

Highlightsभारती सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईंभारती सिंह ने कहा कि इवेंट में लोग उन्हें गलत तरीके से छूते थेभारती सिंह ने बचपन के दिनों की यादें भी शेयर कीं

कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया। कॉमेडियन ने साल 2008 में द ग्रेड इंडियन लॉफ्टर चैलेंज स्टैंडअप कॉमेडी शो से टीवी की शुरुआत की। टीवी पर दिखते हुए भारती सिंह को आज भले ही 13 साल उपर हो गए हैं लेकिन इसके पहले का जीवन काफी गुरबतभरा रहा है। 

'दुकानदार मां के साथ भी गलत व्यवहार करते थे'

भारती सिंह के जन्म के पहले ही पिता का देहांत हो गया। इसके बाद घर की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। भारती छोटी थी तो उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं होता कि जीवन में हो क्या रहा है। भारती सिंह ने बताया कि जब छोटी थी तो उनके घर दुकानदार आते थे और पैसे मांगते हुए उनकी मां का हाथ पकड़ते थे। भारती सिंह ने बताया कि कोई तो उनकी मां के कंधे पर हाथ भी रख दिया था। तब उन्होंने (मां) कहा था- तुम्हें शर्म नहीं आती, मेरे बच्चे हैं, मेरे पति नहीं रहे और तुम ऐसा व्यवहार करते हो?” 

'इवेंट में गलत तरीके से छूते थे लोग'

जी टीवी के शो जज्बात में  भारती सिंह ने बताया कि जब वह टीवी शोज करने लगीं और इवेंट मिलने लगा तो उनके साथ उनकी मां भी जाया करती थीं। भारती ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके साथ कई बार कॉर्डिनेटर (इवेंट्स के) गलत व्यवहार करते थे। वे अपने हाथ आपके पीछे रगड़ देते थे। भारती ने कहा कि उन्हें ये सब अच्छा नहीं लगता था फिर भी वह कुछ बोल नहीं पाती थीं। बकौल भारती- मुझे पता है यह अच्छा नहीं लगता लेकिन तब सोचती कि वह मेरे अंकल की तरह हैं, वह बुरे नहीं हो सकते। शायद मैं ही गलत हूं और वह सही हैं। कॉमेडियन ने कहा कि अब उनके अंदर इतनी हिम्मत है कि ऐसा करने वालों को डांट सकूं।

भारती सिंह ने कई टीवी शोज के साथ बॉलीवुड फिल्म और पंजाबी फिल्म भी कर चुकी हैं। भारती सिंह की पहली पंजाबी फिल्म थी एक नूर जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। वहीं उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म खिलाड़ी 786 थी जिसमें अक्षय कुमार लीड में थे।

Web Title: Bharti Singh struggle days People used to touch inappropriately during the event comedian said even with mother in bad days

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे