लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजन: अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया ने जताई खुशी, कहा- भारतीयों के लिए गर्व का विषय

By भाषा | Updated: August 5, 2020 18:04 IST

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन से ‘रामायण’ धारावाहिक के कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया काफी खुश हैं। यही नहीं, दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी भी ख़ुशी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता अनुपम खेर ने भी इस अवसर पर एक भक्ति गीत पोस्ट किया, जो भगवान राम को समर्पित हैउन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- राम जन्म भूमि पूजन के लिये आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं

‘रामायण’ धारावाहिक के कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन पर खुशी प्रकट करते हुए इसे देश के लिये ‘‘एक पवित्र अवसर’’ बताया । गोविल (62) ने 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाई थी। गोविल ने भूमि पूजन के अवसर पर ट्विटर पर अपनी खुशी प्रकट करते हुए कहा, ‘‘इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।’’

वहीं, इस लोकप्रिय धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका (55) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाल कर कहा कि ‘‘राम मंदिर भूमि पूजन सभी भारतीयों के लिये गर्व का विषय है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘घर वापसी और 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान के वापस आने का स्वागत करती हूं...राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर सभी को बधाई। ‘ज्योत से ज्योत जलाते चलो, राम का नाम जपते चलो’।

अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस अवसर पर एक भक्ति गीत पोस्ट किया, जो भगवान राम को समर्पित है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘राम जन्म भूमि पूजन के लिये आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं। जय श्रीराम।’’

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Temple: 'क्या मैं बाबर, जिन्ना-औरंगजेब का प्रवक्ता हूं', संसद में बोले सांसद असदुद्दीन ओवैसी

भारतRam Mandir Ayodhya: इतिहास लिखेगा भारत, आज रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानिए पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

भारतअयोध्या के धन्नीपुर में दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण कब शुरू होगा? ये जानकारी आई सामने

भारत"1992 में नरसिम्हा राव को विजया राजे सिंधिया ने कहा था, बाबरी को कुछ नहीं होगा" शरद पवार का बड़ा दावा

भारतबाबरी विध्वंस की बरसी पर ओवैसी का ट्वीट चर्चा में

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब