लाइव न्यूज़ :

अंकिता लोखंडे ने घर पर मां संग की महालक्ष्मी पूजा, फैंस के बीच शेयर की शानदार तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2020 14:52 IST

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने घर पर महालक्ष्मी पूजा की। इस दौरान उनकी मां भी मौजूद रहीं। वहीं, सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले अंकिता लोखंडे ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थींसुशांत सिंह राजपूत के लिए अंकिता लगातार इंसाफ मांग रही हैं

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, सुशांत के निधन को दो महीने से अधिक समय गुजर चुका है। ऐसे में अंकिता उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं, जोकि लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। यही कारण है कि एक्ट्रेस को आए दिन सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए पोस्ट करते हुए देखा जाता है। हालांकि, इस बार वो किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपने घर पर मां के साथ महालक्ष्मी पूजा करती हुई नजर आईं। इस दौरान अंकिता ने लाल रंग की साड़ी और महाराष्ट्रियन ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, अंकिता का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ था है। यही नहीं। फैंस के बीच ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'महालक्ष्मी पूजा। #Gauriganpati भगवान हमारे साथ है।'

बता दें, इससे पहले अंकिता लोखंडे ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं इस बार अपने गणपति बप्पा से मिलने को बेताब हूं।' इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने पिछले साल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा उन्होंने गणपति बप्पा की एक वीडियो भी शेयर की थी।

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब