कोरोना से जंग हार गईं एक्ट्रेस रिंकू सिंह निकुंभ, कजिन ने दी निधन की खबर; आयुष्मान खुराना संग 'ड्रीमगर्ल' में आई थीं नजर
By अनिल शर्मा | Published: June 4, 2021 05:20 PM2021-06-04T17:20:29+5:302021-06-04T17:20:29+5:30
कजिन के मुताबिक रिंकू की मौत कोविड कॉम्प्लिकेशन के चलते हुई। एक्ट्रेस कुछ समय से आईसीयू में भर्ती थीं। हालांकि उनका बुखार कम नहीं हो रहा था।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रिंकू सिंह निकुंभ का निधन हो गया है। रिंकू कोरोना से पीड़ित थीं। रिंकू के निधन की खबर कजिन चंदा सिंह निकुंभ ने दी है।
कजिन के मुताबिक रिंकू की मौत कोविड कॉम्प्लिकेशन के चलते हुई। एक्ट्रेस कुछ समय से आईसीयू में भर्ती थीं। हालांकि उनका बुखार कम नहीं हो रहा था।
बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए रिंकू की बहन चंदा ने कहा- 25 मई को रिंकू की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो होम आइसोलेशन में थी। हालांकि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। चंदा ने बताया कि रिंकू अस्थमा से भी जूझ रही थीं।
परिवार के और लोग भी हुए थे कोरोना पॉजिटिव
रिंकू के अलावा उनकी फैमिली के और भी कई मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चंदा ने बताया कि रिंकू 7 मई को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुकी थीं और दूसरी डोज लगवाने वाली थीं।
इन फिल्मों और टीवी शोज रह चुकी थीं हिस्सा
बता दें कि रिंकू आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में नजर आई थीं। वो कई टीवी शो में भी काम कर चुकी थीं। उन्होंने कॉमेडी शो ‘चिड़ियाघर’ और ‘मेरी हानिकारक बीवी’ सहित अन्य में भी काम किया था।