Hyderabad godown fire: बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसर में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 21 को बचाया, धुएं से 10 बेहोश, परिजन को ₹5 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2023 14:40 IST2023-11-13T14:32:26+5:302023-11-13T14:40:43+5:30
Hyderabad godown fire: हैदराबाद की एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

Hyderabad godown fire: बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसर में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 21 को बचाया, धुएं से 10 बेहोश, परिजन को ₹5 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा, देखें वीडियो
Hyderabad godown fire: हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में सोमवार को एक बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसर में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मारे गए नौ लोगों में चार वृद्ध महिलाएं थीं। आग बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसर के भूतल से शुरू हुई, जहां रसायनों से भरे कुछ ड्रम रखे हुए थे और फिर अन्य मंजिलों तक फैल गई।
अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि इमारत से अब तक 21 से अधिक लोगों को निकाला गया है। अधिकांश पीड़ित पहली और दूसरी मंजिल पर किरायेदार के रूप में रह रहे थे। तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाले लोगों को मामूली चोटें आईं। इमारत के मालिक की पहचान रमेश जयसवाल के रूप में की गई है और वह फिलहाल फरार है।
#WATCH | Daring rescue of a child and woman amid massive fire in a storage godown located in an apartment complex in Bazarghat, Nampally of Hyderabad pic.twitter.com/Z2F1JAL8wa
— ANI (@ANI) November 13, 2023
वह भूतल का उपयोग तेल के ड्रमों और डिब्बों के गोदाम के रूप में कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, इमारत से अब तक 21 लोगों को बचाया जा चुका है। उनमें से 10 लोग धुएं के कारण बेहोश पाए गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
#WATCH | Telangana: A heated argument broke out between Congress and AIMIM leaders at the Nampally fire incident site.
— ANI (@ANI) November 13, 2023
The Police lathi-charged the leaders to disperse them. pic.twitter.com/7gFTDt0k4p
इस बीच बचाव अभियान के दौरान दमकलकर्मी इमारत में फंसे एक बच्चे और एक महिला को बचाते नजर आए। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में बचाव दल को एक अस्थायी सीढ़ी का उपयोग करके इमारत की पहली मंजिल से एक खिड़की से बच्चे और महिला को बाहर निकालते देखा जा सकता है। अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा कि संभवत: उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई होगी। पुलिस ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
నాంపల్లి బజార్ ఘాట్ లో జరిగిన అగ్నిప్రమాదంపై ముఖ్యమంత్రి శ్రీ కె. చంద్రశేఖర్ రావు తీవ్ర దిగ్భ్రాంతి వ్యక్తం చేశారు.
— BRS Party (@BRSparty) November 13, 2023
మృతుల కుటుంబాలకు తీవ్ర సంతాపాన్ని ప్రకటించారు. తక్షణమే పటిష్టమైన సహాయక చర్యలు చేపట్టాలని అధికారులను సీఎం శ్రీ కేసీఆర్ ఆదేశించారు.
తీవ్రంగా గాయపడ్డవారికి మెరుగైన…
