लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: तेलगाना चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति ने फिर से कांग्रेस का थामा हाथ

By आकाश चौरसिया | Updated: November 18, 2023 12:19 IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 पहले ही भाजपा को झटका लगा है। पार्टी की पूर्व सांसद और अदाकारा विजयशांति ने कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को तेलंगाना चुनाव में लगा झटका पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति ने कांग्रेस का थामा हाथ कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तत्काल रूप से मुख्य कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी

हैदराबाद: पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति ने तेलंगाना चुनाव से पहले कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इससे पहले वो भाजपा के साथ जुड़ी हुई थी, लेकिन उन्होंने बीते शुक्रवार को भाजपा से मोहभंग हो जाने के कारण कांग्रेस ज्वाइन की।  

विजयशांति ने हैदराबाद में मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी की ओर से फौरी तौर पर उन्हें राज्य में कैंपेन और प्लानिंग कमेट का मुख्य कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिया गया है। यह नियुक्ति उनको चुनाव के मद्देनजर मिली है। 

साल 2009 में टीआरएस ज्वाइन कियाएक्ट्रेस ने साल 2009 में बीआरएस (टीआरएस) ज्वाइन करने के साथ ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और उन्हें पार्टी ने मेडक लोकसभा सीट से टिकट मिला और साल 2014 में पहली बार सांसद बन गईं। 

फिर, तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और एक्ट्रेस के बीच आई खटास के कारण उन्होंने मेदाक से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में भाजपा ज्वाइन की।   

टॅग्स :कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेBJPके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

तेलंगाना अधिक खबरें

तेलंगानाHyderabad: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, एआईएमआईएम कांग्रेस के साथ मिलकर लोगों को धोखा दे रहे हैं

तेलंगानाMahmood Ali faints: तेलंगाना के पूर्व डिप्टी सीएम हुए बेहोश, वीडियो आया सामने

तेलंगानावाईएस शर्मिला आज वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में करेंगी विलय, जगन मोहन रेड्डी के लिए भारी चुनौती

तेलंगाना"केसीआर ने विधानसभा चुनाव से पहले चुपके से खरीदा 22 लैंड क्रूजर", मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लगाया बड़ा आरोप

तेलंगानाTelangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस के दो सांसद ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है कारण