लाइव न्यूज़ :

Twitter के इस नए फीचर से जल्द ही एडिट कर पाएंगे अपने ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2019 15:07 IST

ट्वीटर में आने वाला एडिट फीचर फेसबुक के एडिट फीचर की तरह ही हो सकता है लेकिन ट्वीटर में समय की पाबंदी हो सकती है...

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक में पहले से ही दिया गया है एडिट का फीचर।एडिट करने के बाद भी फेसबुक के ओरिजनल पोस्ट को देख सकते हैं।एडिट फीचर के आने के बाद भी ओरिजनल ट्वीट को देखा जा सकेगा।

अगर आप ट्वीटर यूजर्स हैं तो अब किसी ट्वीट में गलती हो जाने पर आप उसे डिलीट करने पर मजबूर नहीं होंगे। बल्कि अपनी गलती को सुधार सकेंगे। ट्वीटर अपने यूजर्स के लिए ऐसा फीचर लाने पर विचार कर रहा है, जिससे वे अपने ट्वीट को एडिट कर सकेंगे। एक बात जो महत्वपूर्ण है कि एडिट के बाद भी ऑरिजनल ट्वीट देखा जा सकेगा। इसका सीधा मतलब है कि इस नए फीचर में रिविजन हिस्ट्री भी नजर आएगी। रिविजन हिस्ट्री से यह पता चलता है कि कब क्या एडिट किया गया।

शनिवार को '9To5Mac' को दिए एक इंटरव्यू में ट्विटर के सीईओ जैक डोर्से ने बयान दिया कि 'हम ट्वीट सेंड करने में 5-30 सेकंड के डिले वाला फीचर ला सकते हैं और उसी विंडो में यूजर्स इसे एडिट कर सकेंगे।' ट्विटर पर अभी तक इस फीचर के न होने पर डोर्से का कहना है कि ट्वीटर को टेक्स्ट मैसेजिंग ऐप के एसएमएस फॉर्मेट पर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जब आप टेक्स्ट मैसेज करते हैं तो आप इसे वापस नहीं ले सकते। ऐसे ही जब आप ट्वीट करते हैं तो यह तुरंत पूरी दुनिया में फैल जाता है। आप इसे वापस नहीं ले सकते न ही इसमें कुछ सुधार कर सकते हैं।

ट्विटर सीईओ डोर्से ने ट्वीट एडिट करने के फीचर के बारे में पहली बार दिसंबर 2016 में बात की थी और यूजर्स से पूछा था कि आप ट्विटर में क्या नया और क्या बदलाव चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में ट्वीट में एडिट करने के फीचर की ढ़ेरों रिक्वेस्ट्स आईं। इनमें से एक रिक्वेस्ट का जवाब देते हुए डॉर्से ने पूछा कि आप ट्वीट को एक तय सीमा के अंदर एडिट करने का ऑप्शन चाहते हैं या टाइम की लिमिट नहीं होनी चाहिए।

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की