लाइव न्यूज़ :

11,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi Note 7S, फोन में है 48MP कैमरा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 22, 2019 15:55 IST

फोन की खासियत इसका कैमरा है जो 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इससे भी बड़ी खास बात इस फोन की कीमत है। इसे 11,000 रुपये से भी कम में पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi Note 7S की पहली सेल 23 मई को रखी गई हैफोन की बिक्री Flipkart, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स पर होगीRedmi Note 7S की खासियत इसका कैमरा है जो 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7S लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत इसका कैमरा है जो 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इससे भी बड़ी खास बात इस फोन की कीमत है। इसे 11,000 रुपये से भी कम में पेश किया गया है।

फोन की पहली सेल 23 मई को रखी गई है। फोन की बिक्री Flipkart, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स पर होगी।

'शाओमी इंडिया' के मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर अनुज शर्मा ने कहा, 'हाल ही में लॉन्च 'रेडमी नोट 7एस' में 48 एमपी और पांच एमपी के दो रियर कैमरे होंगे जो एमआई के प्रशंसकों को अपने शानदार फीचर्स के साथ शानदार तस्वीरें लेने का अवसर देंगे।'

Xiaomi Redmi Not 7S

Xiaomi Redmi Not 7S के स्पेसिफिकेशन

'क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660' चिप वाले स्मार्टफोन Redmi Not 7S की स्क्रीन 6.3 इंच की है और यह स्मार्टफोन 23 मई से दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। तीन जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तथा चार जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी बाले स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये होगी। यह फोन सेफायर ब्ल्यू, रूबी रेड, और ऑनिक्स ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा।

'रेडमी नोट 7एस' में फुल एचडी 'प्लस (2340एक्स1080पी) डॉट नोच डिस्प्ले' और फ्रंट तथा बैक- दोनों तरफ 'कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 5' दिया गया है। डिवाइस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पोट्र्रेट मोड के साथ 13 एमपी का फ्रंट कैमरा है।

Xiaomi Redmi Not 7S

इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोट्र्रेट और एआई फेस अनलॉक फीचर भी है। 'रेडमी नोट 7एस' में 4,000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के साथ 'यूएसबी टाइप-सी' और 'क्विक चार्ज सपोर्ट' और हाइब्रिड ड्यूअल सिम और एक माइक्रोएसडी स्लॉट है। डिवाइस 'एमआई डॉट कॉम', फ्लिपकार्ट, एमआई होम्स पर 23 मई और रिटेल स्टोर्स पर 24 मई से उपलब्ध होगी।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की