लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को आज खरीदने का मौका, जानें ऑफर में क्या है खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 10, 2018 11:36 IST

इस फोन को Mi की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। फरवरी 2018 में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन Xiaomi के बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देदमदार स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro आज फ्लैश सेल में होगा उपलब्धसेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी

नई दिल्ली, 10 जुलाई: अगर आप शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो को खरीदने से हर बार चूक जाते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने लोकप्रिय डिवाइस Redmi Note 5 Pro को आज यानी 10 जुलाई को एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराएगा। भारतीय बाजार में शाओमी के 4 साल पूरे होने के मौके पर Mi 4th Anniversary Sale आयोजित कर रही है। इसी सेल में रेडमी नोट 5 प्रो खरीदने का मौका है। इस फोन के लिए दोपहर 12 बजे से सेल शुरू होगी।

इस फोन को Mi की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। फरवरी 2018 में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन Xiaomi के बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक है। बता दें, इस फोन को 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+64जीबी के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। बेसिक वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और अपर वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई थी। बाद में डिमांड को देखते हुए 4जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 1000 रुपये बढ़ाकर 14,999 रुपये कर दी गई।

ये भी पढ़ें- Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale:सिर्फ 4 रुपये में मिलेगा Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2, दूसरे प्रोडक्ट पर भी भारी छूट

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.99 इंच डिस्प्ले है जिसका रेज़ॉलूशन 1080x2160 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। यह फोन शाओमी का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन के 636 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4 जीबी/ 6 जीबी रैम का ऑप्शन है। दोनों ही वेरिएंट्स में इंटरनल मेमरी 64 जीबी दी गई है।

ये भी पढ़ें- Xiaomi Redmi 6A का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

रेडमी नोट 5 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है। शाओमी का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 mAh की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 158.60 x 75.40 x 8.05 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टसेलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की