लाइव न्यूज़ :

Xiaomi का नया स्मार्टफोन भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च, Redmi 5 होने की आशंका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 9, 2018 12:16 IST

कंपनी ने लाइव स्ट्रीम के खत्म होने से पहले शाओमी ने एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने का खुलासा किया।

Open in App
ठळक मुद्दे शाओमी ने Xiaomi Mi TV 4A टीवी के 2 वेरिएंट 32 इंच और 43 इंच को लॉन्च किया है।इस वीडियो में स्मार्टफोन के रियर पर एक कैमरा बंप है जैसा कि रेडमी 5 में देखा गया था।

चीन की स्मार्टफोन मेकर और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से हाल ही में Xiaomi Mi TV 4A टीवी को भारत में लॉन्च किए जाने के बाद ये खबर आ रही है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। शाओमी ने Xiaomi Mi TV 4A टीवी के 2 वेरिएंट 32 इंच और 43 इंच को लॉन्च किया है। इसी इंवेट में कंपनी ने लाइव स्ट्रीम के खत्म होने से पहले शाओमी ने 14 मार्च को एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें: Asus ने 17 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया ROG Strix लैपटॉप, जानें फीचर्स

इस इवेंट में दिखाए गए वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कंपनी द्वारा मार्च में भारत में शाओमी रेडमी 5 लॉन्च किया जा सकता है। इस वीडियो में स्मार्टफोन के रियर पर एक कैमरा बंप है जैसा कि रेडमी 5 में देखा गया था। वहींं, कंपनी के ग्लोबल वीपी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने भी अपने आधिकारिक ट्वविटर के जरिए कंपनी के नए फोन के लॉन्च करने की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि शाओमी रेडमी 5A और रेडमी 5 प्लस को भारत में पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका हैं। रेडमी 5 के साथ ही बजट स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी के तीनों स्मार्टफोन रेंज पूरी हो जाएगी। पिछले साल के रेडमी 4 का अपग्रेड वेरियंट, रेडमी 5 की कीमत 7,999 रुपये रह सकती है। बता दें कि भारत में रेडमी नोट 5 को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Redmi 5 के स्पेसिफिकेशंस

रेडमी 5 फोन में 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 282 पीपीआई है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 2 जीबी/3 जीबी/4 जीबी और 16 जीबी/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। ड्यूल सिम वाले रेडमी 5 एंड्रॉयड नॉगट आधारित मीयूआई 9 पर चलता है।

इसे भी पढ़ें: इन तरीकों से पता लगाए कहां छिपा है हिडेन कैमरा

कैमरे की बात करें तो, हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। कैमरे में आगे की तरफ, सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ एक 5 मेगापिक्सल कैमरा है। शाओमी ने इस फोन मे अपनी ब्यूटिफाई 3.0 तकनीक भी दी है। इस स्मार्टफोन में 3300 एमएएच बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है।

टॅग्स :शिओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए