लाइव न्यूज़ :

आज है 'वर्ल्ड पासवर्ड डे', पूरे संसार में क्यों मनाया जाता है यह दिवस

By रजनीश | Updated: May 2, 2019 11:46 IST

यह सच्चाई है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। लेकिन कई बार नए पासवर्ड को याद रखने, कई पासवर्ड बदलने के पीछे होने वाली मेहनत की वजह से हम इसपर ध्यान नहीं देते। कई बार यह लापरवाही हमें भारी पड़ जाती है....

Open in App

पहले के समय में लोग किसी भी कागज, फाइल, फोटो आदि को चोरी से बचाने के लिए किसी सुरक्षित जगह पर रखकर उसे ताला लगाकर लॉक कर देते थे। आज के इस कम्प्यूटर युग में ताला लगाना संभव नहीं है। ऐसे में किसी भी जरूरी चीजों को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल किया जाता है..

पासवर्ड हैक होने, किसी को पता चल जाने जैसी कई तरह की समस्याएं आती हैं। ऐसे में जब नया पासवर्ड सेट करने की बात आती है तो कई लोगों को नया और सही पासवर्ड चुनने में परेशानी होती है।

पहली दिक्कत तो पासवर्ड की लेंथ, उसकी मजबूती, अपरकेस, लोअरकेस और स्पेशल करेक्टर को यूज कर एक सही पासवर्ड बनाना। पासवर्ड तो किसी तरीके से बन गया अब दूसरी और कठिन समस्या है स्पेशल तरीके से बने इस पासवर्ड को याद रखना।कई बार लोग आसानी से याद बनाए रखने के लिए बहुत ही आसान पासवर्ड चुन लेते हैं। ऐसे पासवर्ड आपको कभी भी परेशानी में डाल सकते हैं। कई लोग अपने नाम, जन्मतिथि, बच्चे के नाम पर पासवर्ड बना लेते हैं। ऐसे पासवर्ड को हैकर आसानी से अनुमान लगाकर आपके डेटा में सेंध लगा सकते हैं। कई बार लोग 0, 1 से 9 तक की गिनती के लगातार क्रम को अपना पासवर्ड बना लेते हैं। यह भी खुद के डेटा की सुरक्षा के साथ समझौता है।

क्या है World Password Day मनाने की वजहवर्ल्ड पासवर्ड डे हर साल मई महीने के पहले गुरुवार को मनाया जाता है। इस दिन को पासवर्ड सुरक्षा और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की