लाइव न्यूज़ :

सामने खड़ा था दुनिया का सबसे अमीर आदमी, छात्र पूछ रहा था- कौन है जेफ बेजोस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 16:26 IST

जेफ बेजोस एक विजिट पर थे। वह स्कूल में पहुंचे हुए थे जिसे अमेजन फंड करता है और वहां पर 'अमेजन फ्यूचर इंजीनियर' नाम से एक प्रोग्राम चलता है।

Open in App
ठळक मुद्देबेजोस वॉशिंगन पोस्ट के मालिक हैं और 110 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस 35.6 बिलियन डॉलर के भारी अमेजन शेयर के साथ दुनिया की टॉप 5 अमीर महिला में से एक हैं। 

जेफ बेजोस पृथ्वी पर सबसे अमीर व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन अमेरिका स्थित एक हाई स्कूल के स्टूडेंट के लिये एक सामान्य आदमी हैं। जेफ बेजोस अमेजन के सीईओ हैं और यदि वह किसी विजिट पर हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं है।

वायरल हो रहे एक वीडियो में अमेजन के फाउंडर और प्रेसीडेंट जेफ कंपनी के फंड पर संचालित एक कम्प्यूटर साइंस क्लास के दौरे पर थे। जहां वाशिंटगन स्थित एक हाई स्कूल में वह छात्रों से बातचीत कर रहे थे।

जैसे बेजोस ने छात्रों से अमेजन के 'फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम' के बारे में बात करना शुरू किया तभी एक स्टूडेंट ने पूछा "जेफ बेजोस कौन है?" ऐसा पूछने वाला स्टूडेंट अपने पीछे बैठे सहपाठी से दो बार यही सवाल किया। इस पर उसके साथी ने बताया कि बेजोस दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक के मालिक हैं। इस पर वह घूमा और बोला "बड़ी बात है, तो क्या हुआ?" 

थोड़ी देर बात बेजोस उसी छात्र से बात करते देखे गये जिसने उन्हें अपने कम्प्यूटर प्रोजेक्ट के बारे में बताया था। बेजोस ने उस स्टूडेंट से कहा तुम एक अच्छे स्टोरीटेलर हो। उस टैलेंट को भी जारी रखो।

इस पर लोगों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियायें आई। किसी ने कहा वह सीईओ बेजोस से बात करने का मौका चाहता था तो किसी ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि हो सकता है कि लड़का बेजोस से कुछ सीखना चाहता हो लेकिन उसकी लिस्ट में कोई हाई-टेक सेलिब्रिटी ने हो।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक क्लास की टीचर ने कहा कि जब बेजोस क्लास रुम में पहुंचे तब उस क्लास के 15 स्टूडेंट में से सिर्फ 3 लोग ही बेजोस को जानते थे। बेजोस वॉशिंगन पोस्ट के मालिक हैं और 110 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। जबकि उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस 35.6 बिलियन डॉलर के भारी अमेजन शेयर के साथ दुनिया की टॉप 5 अमीर महिला में से एक हैं। 

टॅग्स :अमेजनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की