लाइव न्यूज़ :

कौन है बिल गेट्स की बेटी से सगाई करने वाला शख्स? पिछले 4 साल से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 31, 2020 19:41 IST

जेनिफर ने अपनी सगाई की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करके दी। जेनिफर बिल और मेलिंडा गेट्स की सबसे बड़ी बेटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स की उम्र 23 साल है और नायेल नसाल की उम्र 28 साल है।नायल और जेनिफर दोनों को ही घुड़सवारी का काफी शौक है और इस वजह से ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स (Bill Gates) की बेटी जेनिफर गेट्स (Jennifer Gates) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। जेनिफर गेट्स ने जिस शख्स से सगाई की है उनका नाम नायेल नसाल (Nayel Nassar) है। लेकिन नायेल नसाल भी कोई आम व्यक्ति नहीं है वे भी अरबपति परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

नायेल नसाल मिस्र के सबसे युवा रईसों में से एक हैं। जेनिफर और नायेल एकदूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। जेनिफर बिल और मेलिंडा गेट्स की सबसे बड़ी बेटी हैं। बिल गेट्स (Bill Gates) की बेटी जेनिफर गेट्स (Jennifer Gates) की उम्र 23 साल है और नायेल नसाल की उम्र 28 साल है।

नायेल नसाल को घुड़सवाली का काफी शौक है। नायल मिस्र मूल के हैं और उनका शुरुआती जीवन कुवैत में बीता है। हालांकि 2009 में नायल का परिवार कैलिफोर्निया आकर बस गया था। नायल और जेनिफर दोनों को ही घुड़सवारी का काफी शौक है और इस वजह से ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।

जेनिफर ने अपनी सगाई की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करके दी। उन्होंने एक प्यारी-सी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "नायल नस्सार...तुम अपनी तरह के एक ही हो...करोड़ों बार हां।" इसके साथ ही नस्सार ने अपनी पोस्ट में लिखा, "उसने हां कहा।"

टॅग्स :बिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

विश्वनिवेशक वॉरेन बफे ने बताया उनकी मृत्यु के बाद संपत्ति का क्या होगा, वसीयत में किया बदलाव, जानें

ज़रा हटकेडॉली चायवाला को नहीं पता था कि बिल गेट्स कौन हैं, कहा चाय पिलाने के अगले दिन पता चला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की