लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले हो जाए सावधान, 61.62 लाख भारतीय यूजर्स के डेटा-फोन नंबर्स हुए हैक, अमेरिका और सऊदी को भी है खतरा

By आजाद खान | Updated: November 27, 2022 19:59 IST

इस हैकिंग को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि हैकर्स हैक किए हुए डेटा और नंबर्स को एक हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर बिक्री कर रहे है। इसे लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि इस डेटा को फिशिंग अटैक्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय यूजर्स के 61.62 लाख व्हाट्सएप डेटा हैक होने की खबर सामने आई है। इस हैकिंग में भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स के डेटा और नंबर्स भी हैक हुए है। यह हैकिंग दुनिया के कई और देश जैसे अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र में भी हुए है।

Tech News:  इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के डेटा में हाल में ही हैकिंग की गई है जिसमें 61.62 लाख भारतीय फोन नंबर हैक किए गए है। यह हैकिंग केवल भारतीय यूजर्स के साथ नहीं हुई है बल्कि दुनिया के कुल 84 देशों के डेटा को हैक किया गया है। 

ताजा इस हैकिंग में जिन देशों के डेटा को हैक किया गया है उनमें दुनिया के बड़े और अमीर देश शामिल है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी ऐसी हैकिंग हुई थी जिसमें फेसबुक से यूजर्स के डेटा को चुरा लिया गया था। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एक हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर यह विज्ञापन चल रहा है कि 48.7 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स के मोबाइल नंबर्स बिक्री के लिए मौजूद है। ऐसे में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह डेटा हाल में ही हैक किया गया है। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि हाल में हुए हैकिंग में दुनिया के कुल 84 देशों की डेटा का चोरी हुआ है। ऐसे में जिन देशों के डेटा को चुराया गया है उनमें  भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र शामिल है। हैकर्स द्वारा यह भी दावा किया गया है कि जिन डेटा को हैक किया गया है उनमें व्हाट्सएप यूजर्स का मोबाइल नंबर भी शामिल है। 

इस तरह कर सकते है डेटा को इस्तेमाल

रिपोर्ट के अनुसार, जब कभी इस तरह की डेटा की चोरी होती है, उसे अधिकतर फिशिंग अटैक्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई और लोग इस तरह के डेटा को लेकर मार्केटिंग के लिए भी इस्तेमाल करते है। 

बताया जा रहा है कि हाल में ही हैक हुई डेटा में सबसे ज्यादा मिस्त्र का डेटा हैक किया गया है। यहां के 4.48 करोड़ यूजर्स के डेटा को चुरा लिया गया है। यही नहीं इसके बाद इटली के 3.56 करोड़, अमेरिका के 3.23 करोड़, सऊदी अरब के 2.88 करोड़ व फ्रांस के 1.98 करोड़ डेटा की चोरी हुई है। वहीं अगर बात करेंगे भारत का तो इस लिस्ट में भारत का 25वें नंबर पर है। 

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल 50 लाख फेसबुक यूजर्स की डेटा की चोरी हुई थी जिसमें यूजर्स के मोबाइल नंबर और अन्य डेटा भी शामिल थे।  

टॅग्स :व्हाट्सऐपUSAभारतसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की