लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप के पांच नए फीचर्स करेंगे ये काम आसान, जानें क्या है इनकी खासियत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 24, 2018 13:32 IST

WhatsApp 5 News Features:व्हाट्सएप जल्द ही दो नए ऐसे फीचर भी जोड़ने वाला है जिससे यूजर चैट को म्यूट और एप को बिना खोले ही मैसेज पढ़ सकते हैं।

Open in App

व्हाट्सएप हमेशा ही अपने यूजर्स के लिए कोई न कोई नए फीचर्स लाता ही रहता है। लेकिन इस साल 2018 में व्हाट्सएप अभी तक काफी सारे फीचर्स एड कर चुका है। व्हाट्सएप के 1.5 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। अपने यूजर्स के लिए व्हाट्सएप और भी बेहतरीन फीचर्स लेकर आया है। स्पैम से बचने के लिए सस्पीशियस लिंक इंडिकेटर, ग्रुप वीडियो कॉलिंग, फॉरवर्डेड लेबल फीचर और भी बहुत सारे फीचर्स जिनके बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

ये काम हो जाएंगे आसान

1.व्हाट्सएप लाया है एक ऐसा फॉरवर्ड फीचर जिससे आपको यह पता चलेगा कि मैसेज कैसा है और उसे आगे फॉरवर्ड करना है या नहीं। अगर मैसेज को  सेन्डर ने नहीं लिखा होगा तो भेजे हुए मैसेज के ऊपर फॉरवर्ड लिखा हुआ आएगा। अगर वहीँ ही ऐसा हो की सेन्डर कॉपी पेस्ट करता हो या गैलरी से कुछ भेजता हो तो मैसेज के ऊपर फॉरवर्ड लिखकर नहीं आएगा। ये फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ही है। 

यह भी पढ़ें- ये हैं इंस्टाग्राम के बेस्ट 3 फीचर्स, ऐसे करें इस्तेमाल2. व्हाट्सएप जल्द ही दो नए ऐसे फीचर भी जोड़ने वाला है जिससे यूजर चैट को म्यूट और एप को बिना खोले ही मैसेज पढ़ सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यूजर को अगर कोई मैसेज मिलता है तो वह बिना एप खोले ही नोटिफिकेशन पैनल से मैसेज को पढ़ सकता है। बता दें की नोटिफिकेशन पैनल सिर्फ रिप्लाई का ऑप्शन देता है। 3. व्हाट्सएप नोटिफिकेशन पैनल से आप डायरेक्ट ही चैट को म्यूट कर सकते हैं। बता दे  कि यह फीचर केवल एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.216 पर उपलब्ध है। 4. व्हाट्सएप लाया है सस्पीशियस लिंक डिटेक्शन फीचर जिसकी मदद से आप फेक न्यूज और मैसेज को पहचान सकते हैं। अगर आपके पास कोई भी लिंक आता है तो इस फीचर की मदद से आपको यह पता चल जाएगा की यह फेक है या किसी वेबसाइट का है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार आपको इस फीचर को अपने के लिए अपने व्हाट्सएप को व्हॉट्सएप 2.18.221 वर्जन में अपडेट करना होगा।

यह भी पढ़ें- आपका एंड्रॉयड फोन Google Map के जरिए चुपके से कर रहा है सर्च और लोकेशन हिस्ट्री को ट्रैक, बचने के लिए ये है तरीका

5.व्हॉट्सएप का मीडिया विजिबिलिटी फीचर जिससे आप व्हाट्सएप के मीडिया पर कंट्रोल रख सकते हैं। चाहें वह किसी भी कांटेक्ट या ग्रुप की मीडिया हो।   इस विंडो में एक बार एंट्री करने के बाद आपसे मीडिया विजिबिलिटी ऑप्शन के बारे में पूछा जाएगा जिसमें ये कहा जाएगा कि क्या आप नया डाउनलोडेड मीडिया चैट या गैलरी में से खोलना चाहते हैं। इस फीचर की मदद से आप गैलरी में व्हॉट्सएप मीडिया की उन चीजों को आने से रोक सकते हैं जिनको आप अपने फोन की गैलरी में नहीं रखना चाहतें हैं। मीडिया विजिबिलिटी को 2.18.194 के बीटा एंड्रॉयड वर्जन पर पाया जा सकता है। 

(रिपोर्ट- वंदना यादव)

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की