लाइव न्यूज़ :

भारत से अपना बिजनेस बंद करने की खबरों पर Vodafone का जवाब, कहा- ये बातें निराधार अफवाह हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2019 11:04 IST

उच्चतम न्यायालय के एक हालिया निर्णय के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को करीब 40 हजार करोड़ रुपये का विधायी बकाया भुगतान करना पड़ सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन मौजूदा चुनौतीपूर्ण दौर से निकलने के लिये सरकार से मदद मांग रही है। रिलायंस जियो के आने के बाद भारतीय टेलीकॉम कंपनी आईडिया और वोडाफोन का मर्जर हो गया है

ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने भारतीय बाजार से बाहर निकलने की खबरों को बृहस्पतिवार को निराधार अफवाह करार दिया। उसने कहा कि वह भारतीय बाजार में निवेश बनाये रखेगी और मौजूदा चुनौतीपूर्ण दौर से निकलने के लिये सरकार से मदद मांग रही है। 

वोडाफोन समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘वोडाफोन भारतीय मीडिया के कुछ हलकों में चल रही निराधार अफवाहों से अवगत है कि हमने भारतीय बाजार से निकलने का निर्णय लिया है। हम यह कहना चाहेंगे कि यह सत्य नहीं है और ऐसी बातें दुर्भावनापूर्ण हैं।’’

कंपनी ने कहा कि वह सरकार के साथ सक्रियता से संपर्क में है और इस चुनौतीपूर्ण समय में भारत में (आईडिया के साथ अपने) संयुक्त उपक्रम को संभाल रहे स्थानीय प्रबंधन को पूरा समर्थन दे रही है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के एक हालिया निर्णय के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को करीब 40 हजार करोड़ रुपये का विधायी बकाया भुगतान करना पड़ सकता है। 

गौरतलब है कि रिलायंस जियो के आने के बाद भारतीय टेलीकॉम कंपनी आईडिया और वोडाफोन का मर्जर हो गया है और अब यो दोनों कंपनियां मिल कर काम करती हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा था कि वोडाफोन किसी भी समय भारत से अपना बिजनेस बंद कर सकता है। कंपनी लगातार घाटे में जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :वोडाफ़ोनरिलायंस जियोआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

कारोबारReliance AGM 2025: एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार, 3.2 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट की पेशकश

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की