लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन ने लॉन्च किया 84 दिनों वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ ही मिलेंगे ये फीचर

By रजनीश | Updated: July 30, 2020 12:54 IST

यदि आप वोडाफोन यूजर हैं या फिर किसी अन्य कंपनी की सिम इस्तेमाल करते हैं और उसे बदलकर वोडाफोन की सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं तो वोडाफोन ने यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन के 299 रुपये वाले प्लान में 2जीबी डाटा के साथ ही 2जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।499 रुपये वाला प्लान भी डबल डाटा ऑफर के साथ आता है। इसमें 2 जीबी डाटा मिलने के साथ ही 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलेगा।

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 819 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में प्रीमियम एप का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। 

819 रुपये वाला प्लानवोडाफोन के इस प्लान से जियो, एयरटेल और बीएसएनएल के रिचार्ज पैक को कड़ी टक्कर मिलेगी। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा भी है। 

अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो वोडाफोन अपने यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप का फ्री सब्सक्रिप्शन देगी। इन सभी सुविधाओं की वैलिडिटी भी 84 दिनों की ही होगी। 

251 रुपये वाला प्लान  वोडाफोन के इस नए रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 50 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें प्रीमियम ऐप और कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। फिलहाल, यह डाटा वाउचर बिहार, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, और यूपी ईस्ट के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस प्लान को देश के सर्किल में पेश करेगी।

299 रुपये वाला प्लानयह डबल डाटा प्लान वाला पैक है। इसमें 2 जीबी डाटा मिलने के साथ 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। ऐसे में यूजर्स को रोजाना 4 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। कंपनी इस डाटा प्लान के साथ जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त देगी। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

449 रुपये वाला प्लान यह प्लान भी डबल डाटा ऑफर के साथ आता है। इसमें 2 जीबी डाटा मिलने के साथ ही 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलेगा। इस प्लान में भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ भी जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की