लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन और फ्लिपकार्ट ने की साझेदारी, मात्र 999 रुपये में धमाकेदार 4G स्मार्टफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 25, 2018 13:16 IST

वोडाफोन और फ्लिपकार्ट ने किफायती 4जी स्मार्टफोन के लिए साझेदारी की है

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स को कुल 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा।यूजर्स को अपने प्रीपेड अकाउंट को हर महीने कम से कम 150 रुपये से 36 महीने तक रिचार्ज कराना होगा।

बाजार में सस्ते टैरिफ प्लान और अनलिमिटेड कॉल की जंग के बाद अब कंपनियों में सस्ते फीचर फोन को लेकर लड़ाई शुरू हो चुकी है। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने जियो को टक्कर देने के लिए फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत वोडाफोन 999 रुपये में एंट्री लेवल 4G स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी कंपनी ने दी है।

Vodafone के इस ऑफर का लाभ ये यूजर्स उठा पाएंगे

वोडाफोन के इस नए ऑफर का लाभ कंपनी के सभी यूजर्स यानी कि नए और पुराने उठा सकते हैं। Flipkart की #MyFirst4GSmartphoen मुहिम के तहत स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स को कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। इसके लिए फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन खरीदने वाले वोडाफोन यूजर्स को अपने प्रीपेड अकाउंट को हर महीने कम से कम 150 रुपये से 36 महीने तक रिचार्ज कराना होगा। यूजर्स किसी भी कीमत का रिचार्ज कर सकते हैं लेकिन उन्हें एक महीने में कम से कम 150 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

इसे भी पढ़ेंः Republic Day के मौके पर Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स और कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट

Vodafone यूजर्स को मिलेगा कुल 2,000 रुपये कैशबैक

फोन खरीदने वाले यूजर्स को पहले 18 महीने के बाद 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, इसके बाद के 18 महीनों के बाद 1,100 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। यानी कि यूजर्स को कुल 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। लेकिन बता दें कि यह कैशबैक यजूर्स के वोडाफोन M-पैसा वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा। हालांकि वोडाफोन और फ्लिपकार्ट की ओर से अभी तक उन स्मार्टफोन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः Jio ने टेलीकॉम कंपनियों को दी मात, पेश किए सबसे किफायती 4G प्लान

इससे पहले वोडाफोन इंडिया ने माइक्रोमैक्स और चीन की आईटेल मोबाइल कंपनी के साथ साझेदारी की थी जिसके तहत कंपनी ने कम कीमत में एंट्री लेवल के स्मार्टफोन को पेश किया था। इसके तहत भारत-2 अल्ट्रा 4G फीचर फोन को 999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध कराया गया था।

टॅग्स :वोडाफ़ोनफ्लिपकार्टजिओ4जी नेटवर्कस्मार्टफोनटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की