लाइव न्यूज़ :

Vivo ने कई खास ऑफर्स के साथ भारत में लॉन्च किया अपना पहला ऑनलाइन स्टोर

By IANS | Updated: January 16, 2018 11:18 IST

Vivo ई-स्टोर यूजर्स स्मार्टफोन के साथ कई शानदार आॅफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

Open in App

ऑनलाइन बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने सोमवार को भारत में अपना ई-स्टोर लॉन्च किया, जो देश भर में उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति करेगी। वीवो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी केनी जेंग ने एक बयान में कहा, "नए ई-स्टोर के साथ, वीवो के स्मार्टफोन की नवीन श्रेणी विशेष लॉन्च ऑफर्स के साथ हमारे देश भर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।"कंपनी ने कहा कि वीवो की नवीन श्रेणी के स्मार्टफोन देश भर के 10,000 डाक सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। हैंडसेट निर्माता ने यह भी घोषणा की कि 'लॉन्च कार्निवल' के तहत वह स्मार्टफोंस पर 16-18 जनवरी को विशेष छूट देगी। खरीदारों को इस दौरान चुने हुए स्मार्टफोन्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन, 12 महीनों का शून्य लागत ईएमई और वीवो V7 और V7प्लस स्मार्टफोन्स पर एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर मिलेगा। कंपनी इसके अलावा अपना ई-स्टोर एप्लिकेशन लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें संवर्धित वास्तविकता (एआर) समर्थित लाइव चैट का विकल्प मिलेगा, ताकि ग्राहकों को खरीद निर्णय में मदद मिले।

टॅग्स :वीवोस्मार्टफोनएंड्राइडएंड्रॉयड स्मार्टफोनइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाकार्बन ने 6999 रुपये में लॉन्च किया Titanium Frames S7 4G Volte स्मार्टफोन

टेकमेनियाये बजट स्मार्टफोन्स सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए हैं खास, 8 मेगापिक्सल से लैस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की