लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने सुपरकंप्यूटिंग क्षेत्र में काम करने वाले पांच चीनी समूहों को ब्लैक लिस्ट किया

By भाषा | Updated: June 22, 2019 15:03 IST

अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं व्यापार संबंधी विवादों से गुजर रही हैं। विवाद को सुलझाने के लिये ही दोनों देशों के प्रमुखों की बैठक हो रही है।

Open in App

अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए सुपर कंप्यूटिंग क्षेत्र में काम करने वाले पांच चीनी कंपनी समूहों को कालीसूची में डाल दिया। अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अमेरिका के वाणिज्य विभाग के इस कदम से अगले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच होने वाली बातचीत को मुश्किल खड़ी हो सकती है।अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं व्यापार संबंधी विवादों से गुजर रही हैं। विवाद को सुलझाने के लिये ही दोनों देशों के प्रमुखों की बैठक हो रही है। इन पांच कंपनियों में सुपर कंप्यूटर बनाने वाली सुगोन भी शामिल है।यह मुख्य तौर पर अमेरिका की इंटेल, एनवीडिया और एडवांस माइक्रो डिवाइसेस जैसी कंपनियों के उपकरणों की आपूर्ति पर निर्भर करती है। साथ में सुगोन की तीन अनुषंगी कंपनियों को भी कालीसूची में डाला गया है। इसके अलावा वुक्सी जियांगनन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी को भी इस सूची में डाला गया है।वाणिज्य विभाग का कहना है कि इन समूहों की गतिविधियां अमेरिका की विदेशी नीति के हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ हैं। अमेरिका के मुताबिक सुगोन और वुक्सी पर चीन के सैन्य शोध संस्थान का मालिकाना हक है। यह चीन की सेना के आधुनिकीकरण में मदद करने वाले अगली पीढ़ी के बेहतर क्षमता वाले कंप्यूटिंग के विकास में संलग्न हैं।

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की