लाइव न्यूज़ :

घोटालेबाज नहीं बना पाएंगे ट्वीटर पर अकाउंट, आप भी दे सकते हैं धोखाधड़ी करने वाले की जानकारी

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:10 IST

ट्विटर ने चेताया कि नीति का उल्लंघन होने पर , वह एक या अधिक ट्वीट को हटाने समेत खातों को अस्थायी रूप से बंद करने और स्थायी रूप से प्लेटफॉर्म से खाते को निरस्त करने जैसे कदम उठा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस तरह की सामग्री के बारे में जानकारी देने के लिए उपयोगकर्ता को एप पर ' रिपोर्ट ट्वीट ' को चुनना होगा।इसे " इट्स फाइनेंशियल स्कैम " विकल्प पर क्लिक करना होगा।

माइक्रो -ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने अपने मंच पर धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से एक नई ' वित्तीय घोटाला नीति ' पेश की है। नई नीति ट्विटर पर " घोटाले की योजनाओं का उपयोग करके धन या निजी वित्तीय जानकारी हासिल करने पर रोक लगाएगी " और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को खाता बनाने , ट्वीट डालने या सीधा संदेश भेजने से रोकेगी। "

ट्विटर ने चेताया कि नीति का उल्लंघन होने पर , वह एक या अधिक ट्वीट को हटाने समेत खातों को अस्थायी रूप से बंद करने और स्थायी रूप से प्लेटफॉर्म से खाते को निरस्त करने जैसे कदम उठा सकती है। इस तरह की सामग्री के बारे में जानकारी देने के लिए उपयोगकर्ता को एप पर ' रिपोर्ट ट्वीट ' को चुनना होगा और इसे " इट्स फाइनेंशियल स्कैम " विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उपयोगकर्ता को यह बताना होगा कि यह किस तरह से संदिग्ध स्पैम है।

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की