लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ब्लू के लॉन्चिंग से पहले माइक्रो ब्लॉगिंग साइट हुई डाउन, कई यूजर्स ने की शिकायत

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2022 22:01 IST

एप्पल उपयोगकर्ताओं के लिए उच्च कीमत पर 12 दिसंबर को ट्विटर ब्लू के पुन: लॉन्च से एक दिन पहले रिपोर्ट आउटेज हुआ

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया कंपनी की ओर से आउटेज की पुष्टि करने वाला कोई बयान नहीं आयाडाउनडिटेक्टर ने भारत में शाम 7 बजे 2,838 आउटेज की जानकारी दीकई यूजर्स ने कमेंट किया कि ट्विटर ऐप केवल एंड्रायड हैंडसेट पर डाउन था

नई दिल्ली: ट्विटर यूजर्स को रविवार को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यूजर्स ने ट्विटर के डाउन होने की शिकायत की। डाउनडिटेक्टर ने भारत में शाम 7 बजे 2,838 आउटेज की जानकारी दी। कई उपयोगकर्ताओं के लिए, उनकी टाइमलाइन अपडेट नहीं हुई जबकि कई खाते गायब भी हो गए। हालांकि सोशल मीडिया कंपनी की ओर से आउटेज की पुष्टि करने वाला कोई बयान नहीं आया।

कई यूजर्स ने कमेंट किया कि ट्विटर ऐप केवल एंड्रायड हैंडसेट पर डाउन था। कुछ ने दावा किया कि ट्विटर जियो उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं कर रहा था और इसलिए यह ट्विटर का आउटेज नहीं था क्योंकि ऐप कुछ नेटवर्क पर काम कर रहा था और कुछ अन्य पर डाउन था। एक ट्विटर यूजर ने दावा किया कि वीपीएन कनेक्शन के साथ ट्विटर ठीक काम कर रहा है।

एप्पल उपयोगकर्ताओं के लिए उच्च कीमत पर 12 दिसंबर को ट्विटर ब्लू के पुन: लॉन्च से एक दिन पहले रिपोर्ट आउटेज हुआ। संशोधित सेवा से सब्सक्राइबर्स को ट्वीट संपादित करने, 1080p वीडियो अपलोड करने और सत्यापन के बाद ब्लू टिक प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

सोशल मीडिया कंपनी ने शनिवार को कहा कि वह उपयोगकर्ताओं को सोमवार से ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीदने देगी ताकि वे ब्लू वेरिफाइड अकाउंट और विशेष फीचर हासिल कर सकें। ब्लू चेकमार्क मूलत: ऐसी कंपनियों, हस्तियों, सरकारी संस्थाओं और पत्रकारों को दिया जाता है जो ट्विटर द्वारा सत्यापित होते हैं। 

एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने के बाद प्रति माह आठ डॉलर के शुल्क पर किसी को भी ब्लू टिक देने की सेवा शुरू की थी, लेकिन कुछ फर्जी उपयोगकर्ताओं ने भी ब्लू टिक हासिल कर लिया था जिसके कारण टि्वटर ने इस सेवा को निलंबित कर दिया था। 

अब फिर से शुरू हो रही इस सेवा के लिए वेब उपयोगकर्ताओं को प्रति माह आठ डॉलर तथा आईफोन उपयोगकर्ताओं को प्रति माह 11 डॉलर का शुल्क देना होगा। ट्विटर ने कहा कि सब्सक्राइबर्स को कम विज्ञापन दिखेंगे, वे लंबी वीडियो पोस्ट कर पाएंगे और उनके ट्वीट्स को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

टॅग्स :ट्विटरभारतएलन मस्कएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की