लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ब्लू भारत में लॉन्च, मोबाइल के लिए हर महीने 900 और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये देने होंगे

By विनीत कुमार | Updated: February 9, 2023 13:07 IST

ट्विटर ने अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस ट्विटर ब्लू को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल और वेब दोनों ही वर्जन पर उपलब्ध है।

Open in App

नई दिल्ली: ट्विटर ने भारत में यूजर्स के लिए अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस ट्विटर ब्लू शुरू कर दी है। इस सब्सक्रिप्शन की बदौलत यूजर्स के प्रोफाइल नाम के आगे नीला चेकमार्क आता है और उन्हें ट्विटर द्वारा शुरू की गई नई सुविधाओं भी अन्य यूजर्स के मुकाबले जल्द मिलती हैं।

ट्विटर ब्लू को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस पर उपलब्ध कराया गया है। ट्विटर की वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले भी इसे खरीद सकते हैं। भारत में iOS और Android यूजर्स के लिए मासिक सदस्यता शुल्क 900 रुपये है जबकि वेब के लिए शुल्क कम 650 रुपये प्रति माह रखा गया है।

यूजर्स 6,800 रुपये के वार्षिक शुल्क पर भी इस प्रीमियम सेवा की सदस्यता ले सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 566 रुपये प्रति माह होगी। हालाँकि, यह योजना केवल वेब पर उपलब्ध है।

अमेरिका में, ट्विटर ब्लू को एंड्रॉयड और iOS डिवाइस पर 11 डॉलर प्रति माह और वेब पर 8 डॉलर प्रतिमाह पर सब्सक्राइब किया जा सकता है। साथ ही वार्षिक सब्सिक्रिप्शन 84 डॉलर पर लिया जा सकता है।

कंपनी द्वारा अपनी ट्विटर ब्लू सेवा शुरू करने से पहले प्रसिद्ध हस्तियों, राजनेताओं, पत्रकारों और सार्वजनिक हस्तियों के प्रामाणिक खातों को ब्लू टिक दिया गया था। अब हालांकि ये चेकमार्क कोई भी सदस्यता शुल्क का भुगतान कर खरीद सकता है।

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की