लाइव न्यूज़ :

Twitter के एंड्रॉयड ऐप पर मिला बग, करोड़ों यूजर्स के फोन नंबर हुए लीक, रिपोर्ट में खुलासा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 26, 2019 11:28 IST

रिसर्चर ने दावा किया है कि ट्विटर के प्लैटफॉर्म पर बग के चलते उसने एक करोड़ 70 लाख फोन नंबर यूजर्स के अकाउंट के साथ मैच किए हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि इसमें कई हाई प्रोफाइल नेता और अधिकारियों की प्रोफाइल शामिल थीं। उन्होंने बताया कि यह बग सिर्फ ट्विटर की एंड्रॉयड ऐप पर पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबग के चलते उसने एक करोड़ 70 लाख फोन नंबर यूजर्स के अकाउंट के साथ मैच किए हैंयह बग सिर्फ ट्विटर की एंड्रॉयड ऐप पर पाया गया है

सोशल मीडिया फेसबुक के बाद अब ट्विटर (Twitter) यूजर्स की भी निजी जानकारी खतरे में है। दरअसल, हाल ही में आई खबर में ये बात सामने आया है कि ट्विटर यूजर्स की पर्सनल इंफॉर्मेशन लीक हो रही है। इसी के तहत एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने दावा किया है कि ट्विटर के प्लैटफॉर्म पर बग के चलते उसने एक करोड़ 70 लाख फोन नंबर यूजर्स के अकाउंट के साथ मैच किए हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इसमें कई हाई प्रोफाइल नेता और अधिकारियों की प्रोफाइल शामिल थीं। उन्होंने बताया कि यह बग सिर्फ ट्विटर की एंड्रॉयड ऐप पर पाया गया है। इस बग के कारण फोन नंबर ऐप में अपलोड करने से यूजर की नॉन पब्लिक जानकारियां देखी जा सकती है।

ट्विटर के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म में आया बग

टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी रिसर्चर इब्राहिम बलिक ने शोध में पाया है कि Android App के अपलोड फीचर के जरिए ट्विटर की तरफ से जनरेट की गई कॉन्टैक्ट की पूरी लिस्ट को अपलोड किया जा सकता है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि अगर आप फोन नंबर को अपलोड करेंगे तो बदले में यह यूजर की सारी डिटेल प्राप्त कर लेता है। इसमें ज्यादातर यूजर्स इजरायल, टर्की, ईरान, ग्रीस, फ्रांस और जर्मनी के यूजर्स प्रभावित हैं।

इससे पहले भी यूजर्स का डेटा हुआ था लीक

कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) और ट्विटर के यूजर्स का डेटा लीक हुआ था। वहीं, दोनों कंपनियों ने माना था कि हैकर्स ने गलत तरीके से यूजर्स के डेटा को हैक किया था। साथ ही यूजर्स के डेटा को थर्ड पार्टी ऐप के जरिए भी चोरी किया गया था।

टॅग्स :ट्विटरएंड्रॉयड ऐप्समोबाइलफोनऐपफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की