लाइव न्यूज़ :

Nokia समेत Vivo, Samsung के इन धांसू स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 29, 2018 14:28 IST

Nokia, Samsung, Vivo Discount Price upto 4000/-बाजार में कई कंपनियों के स्मार्टफोन मौजूद हैं जो अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं। इन दिनों भी कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती हुई है। यहां हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली:स्मार्टफोन अब हर किसी के रोजमर्रा की जरूरत बन गई है। स्मार्टफोन के बिना आपके कई जरूरी काम रूक जाते हैं। ऐसे में एक अच्छे फीचर्स से लैस स्मार्टफोन का होना काफी जरुरी होता है जो आपके कामों को एक आसानी से बिना किसी दिक्कत के पूरा कर दें। कई बार स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के कुछ दिनों बाद उसे खरीदना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि कंपनियां कुछ समय बाद स्मार्टफोन्स की कीमत में थोड़ी कटौती कर देती हैं। इन दिनों भी कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती हुई है। यहां हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy J4कीमत: 10,990 रुपये

सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च किए अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे4 की कीमत में कटौती की है। इस स्मार्टफोन को जून में 11,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब इसमें 1000 रुपये की कटौती की गई, जिससे Samsung Galaxy J4 फोन 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo Y83कीमत: 13,990 रुपये

Vivo ने अपने वीवो वाई83 स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की है। इसे जून में 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसकी कीमत में 1000 रुपये की कटौती कर दी है, जिससे यह 13,990 रुपये में मिल रहा है। यह 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरल स्टोरेज के साथ आता है।

Nokia 6.1कीमत: 15,499 रुपये और 17,499 रुपये

नोकिया ने Nokia 6.1 की कीमत घटा दी है। 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में आने वाले इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट की कीमत में कंपनी ने 1500 रुपये की कटौती की है। अब इसके दोनों वेरिएंट क्रमश: 15,499 और 17,499 रुपये में उपलब्ध हैं।

Vivo V9कीमत: 18,990 रुपये

Vivo ने वीवो वी9 की कीमत में 2000 रुपये की कटौती की है। इसे 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद जुलाई में फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कमी की गई। अब फिर से 2,000 रुपये की कमी होने से वीवो वी9 को 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Vivo V9 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के वेरिएंट में आता है।

Vivo X21कीमत: 31,990 रुपये

वीवो के प्रीमियम स्मार्टफोन एक्स21 को 35,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह भारत में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर फीचर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था। अब Vivo X21 की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है। इसे 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलनोकिआसैमसंगवीवो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की