लाइव न्यूज़ :

Meta ने सात कंपनियों को किया बैन; फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टा यूजर्स को Alert कर बताया हो रही है जासूसी

By आजाद खान | Updated: December 17, 2021 14:48 IST

मेटा ने दुनिया के 7 ऐसे फर्म्स पर उसके प्लेफार्म को इस्तेमाल करके लोगों पर निगरानी या जासूसी करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने अपने 50,000 यूजर को चेतावनी भेजकर उन्हें अलर्ट रहने को कहा है। मेटा का आरोप है कि सात ऐसे फर्म्स ने निगरानी या जासूसी के लिए उसके प्लेफार्म को इस्तेमाल किया है।फेसबुक के इस लिस्ट में भारत की भी एक फर्म शामिल है।

टेक्नो:फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने शुक्रवार को कहा है कि वह ऑनलाइन गतिविधियों की जासूसी करने वाली सात ऐसे फर्म्स को बैन कर दिया है जिनपर जासूसी और हैकिंग करने के आरोप हैं। मेटा ने इस पर बयान जारी कर यह बताया है कि यह फर्म्स दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से काम करती थी और इनमे से एक भारत की कंपनी है। कंपनी ने यह भी दावा किया कि ये फर्म्स अपने ग्राहकों के लिए नेताओं, चुनाव अधिकारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मशहूर हस्तियों को निशाना बना रही थीं। उसका यह भी कहना है कि यह फर्म्स करीब ऐसे 100 देशों में अपने इस काम को अंजाम दे रही थी।

क्या करती थी ये कंपनियां

मेटा ने इन फर्म्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये फर्म्स अपने ग्राहकों से शुल्क लेकर निगरानी या जासूसी जैसी सेवाएं (सर्विलेंस-फॉर-हायर) उन्हें देती थी। कंपनी ने यह भी दावा किया कि ये फर्म्स  इंटरनेट पर लोगों को खुफिया जानकारिओं को जुटाने, तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने और उनके उपकरणों एवं खातों में सेंध लगाने जैसी काम करती थी। मेटा ने अपनी जांच में इस फर्म्स को दोषी पाया है और इन पर कार्वाई करते हुए इन्हें बैन किया है। फेसबुक ने अपने जांच में यह भी पाया कि ये कंपनियां चीन, इजराइल, भारत और उत्तरी मैसेडोनिया में स्थित हैं।

मेटा ने 50,000 लोगों को भेजी चेतावनी

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने 50,000 यूजर को चेतावनी भेजते हुए उन्हें अलर्ट रहने की बात कही है। कंपनी को डर है कि इन फर्म्स द्वारा चुराई गई जानकारियों से उनके यूजर को भारी नुकसान हो सकता है इसलिए फेसबुक ने यूजर को चेतावनी जारी कर सचेत किया है। बता दें कि फेसबुक ने अपने जांच में इन फर्म्स को दोषी पाया है। उसके अनुसार, जिन सात फर्म्स को फेसबुक ने दोषी पाया है उन में भारत की बेलट्रॉक्स, उत्तर मैसेडोनिया की साइट्रोक्स, कोबवेब्स टेक्नोलॉजीज, कॉगनिट, ब्लैक क्यूब एवं इजराइल के ब्लूहॉक सीआई तथा चीन की एक अज्ञात फर्म शामिल हैं। 

टॅग्स :टेक्नोफेसबुकइंस्टाग्रामव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की