लाइव न्यूज़ :

मोबाइल सिम खरीदने के लिए अब नहीं देना होगा Aadhaar, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 26, 2018 13:13 IST

Aadhaar Card not compulsory to purchase new sim card: टेलीकॉम कंपनियां, ई-कॉमर्स कंपनियां, प्राइवेट बैंक और दूसरी ऐसी कंपनियां सेवाओं के लिए यूजर्स से बायोमेट्रिक और दूसरे डेटा की जानकारी नहीं मांग सकती।

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: लंबे समय से आधार कार्ड की वैधता को लेकर चली आ रही बहस पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आधार कार्ड की संवैधानिकता को बरकरार रखा है। अब आपको नया मोबाइल सिम खरीदने के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं होगी। अब आप बिना आधार कार्ड के भी नया मोबाइल सिम ले पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आधार एक्ट के सेक्शन 57 को निरस्त कर दिया है।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने आधार स्कीम और इससे जुड़े 2016 के कानून की संवैधानिकता पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि यह पहचान का यूनीक जरिया है। जजों ने कहा है कि आधार संवैधानिक रूप से वैध है। यानी कि टेलीकॉम कंपनियां, ई-कॉमर्स कंपनियां, प्राइवेट बैंक और दूसरी ऐसी कंपनियां सेवाओं के लिए यूजर्स से बायोमेट्रिक और दूसरे डेटा की जानकारी नहीं मांग सकती।

आधार कार्ड को मोबाइल और बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि लोगों को बैंक खाता खोलने के लिए अब आधार जरूरी नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि बैंक खातों और मोबाइल नंबर से आधार लिंक करना अनिवार्य नहीं हैं। बॉयोमेट्रिक की सुरक्षा के पुख्ता उपाय की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने इस दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही है। आधार एक्ट की धारा 57 को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि कोई भी निजी कंपनी या कोई शख्स आपकी पहचान के लिए आपसे आधार की डिमांड नहीं कर सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आधार कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि आधार और पैन जैसे दूसरे आईडी प्रूफ में यह अंतर है कि आधार को डुप्लीकेट नहीं बनाया जा सकता। कोई आदमी अगर दोबारा आधार बनवाने की कोशिश करता है तो वह बायोमेट्रिक सिस्टम में पकड़ा जाएगा। इसलिए आधार यूनीक है।

टॅग्स :आधार कार्डमोबाइल नंबरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की